अगर किसी को प्लंबर की जरूरत है, तो वह मोबाइल एप पर जिला और अपने ब्लॉक का नाम लिखेगा। इसके बाद उसके सामने उसके इलाके के सभी कामगारों की पूरी सूची होगी। तत्काल व्यक्ति उनसे मोबाइल फोन पर संपर्क कर अपना कार्य करा सकेगा। अभी प्रवासी श्रमिकों की स्किल मैपिंग का काम किया जा रहा है। ऐसे प्रवासी श्रमिक जो काम के इच्छुक हैं उनका मोबाइल नंबर, नाम और पता इस एप पर उपलब्ध करवाया जाएगा।
पंजीकरण के लिए इन दस्तावेज की होगी जरूरत
निशुल्क फार्म सेवायोजन कार्यालय से मिलेगा, दस रुपये के स्टांप पेपर पर नोटरी, थाना से चरित्र प्रमाण पत्र का सत्यापन के साथ समस्त शैक्षिक प्रमाणपत्रों की फोटो कॉपी, तकनीकी दक्षता का प्रमाणपत्र लगाना होगा।
सेवायोजन सहायक निदेशक अवधेंद्र प्रताप सिंहने कहा कि प्रवासी मजदूरों को रोजगार देने के लिए सरकार की ओर से ‘सेवा मित्र’ एप विकसित किया जा रहा है। इस एप के लिए स्किल मैपिंग का काम क्षेत्रीय सेवा योजन कार्यालय में शुरू हो चुका है। ऑनलाइन या ऑफलाइन पंजीकरण कराया जा सकता है।