फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी विधानसभा चुनाव: सांसद रवि किशन की पत्नी प्रीति ने योगी आदित्यनाथ के लिए मांगे वोट, बोलीं- बहुमत से आएगी सरकार

Wed, 16 Feb 2022 09:40 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

प्रीति शुक्ला ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरे देश में सबसे अच्छे मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने प्रदेश में विकास का नया और ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया है। कानून  व्यवस्था पहले से मजबूत हुई है। अपराधियों ने यहां से पलायन किया है। रोजगार के नए अवसरों का सृजन हुआ है। उनकी ऐतिहासिक जीत निश्चित है।
विज्ञापन
रवि किशन पत्नी प्रीति शुक्ला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में बुधवार को सांसद रवि किशन शुक्ला की पत्नी प्रीति शुक्ला ने गोरखपुर शहर विधान सभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने योगी आदित्यनाथके पक्ष में अधिक से अधिक मतदान की अपील की। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के कई हिस्सों में  जनसंपर्क कर सीएम योगी के पक्ष में मतदान की अपील की।

विज्ञापन


प्रीति ने राप्ती नगर मंडल फेज वन में जनसंपर्क किया और गोरख नगर मंडल में जनसंपर्क के दौरान कहा कि इस बार भी पूरे प्रदेश की जनता योगी आदित्यनाथ को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने का मन बना चुकी है। गोरखपुर की जनता का योगी आदित्यनाथ के प्रति लगाव व समर्पण देखकर मैं चकित हूं। विकास के प्रति लोगों का योगी आदित्यनाथ को दोबारा सीएम बनाने का संकल्प अद्भुत है। 

योगी सरकार में महिलाओंं को मिला सम्मान व सुरक्षा
प्रीति शुक्ला के गोरख नगर मंडल में जनसंपर्क के दौरान महिलाओंं में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रीति शुक्ला ने घर-घर जाकर महिलाओंं से सीएम योगी के पक्ष में मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने महिलाओंं के हित में सोचा और कार्य किया। आज महिलाएं सुरक्षित हैं। समाज में सम्मान मिल रहा है। हर जगह महिलाओंं को वरीयता दी जा रही है। योगी सरकार में ही महिलाओंं का हित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें