फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: विदेश में नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी, 30 युवकों को दिया फर्जी टिकट व वीजा

Wed, 16 Feb 2022 04:57 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

आरोपी सिंघड़िया इलाके में कंपनी खोलकर विदेश भेजते हैं। ट्रेनिंग व विदेश भेजने के नाम पर 30 युवकों से नौ लाख 60 हजार रुपये वसूला है।
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर ठगी। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश में अच्छी नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का सिलसिला रुक नहीं रहा है। मंगलवार को देवरिया जिले के कुछ युवक गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचे तो पता लगा कि एजेंट ने फर्जी वीजा व टिकट थमा दिया है। धोखाधड़ी के शिकार हुए युवक इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंचे। इस मामले में कैंट पुलिस ने जालसाजी, कूटरचित दस्तावेज बनाने, ठगी आदि से संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


देवरिया जिले के रूद्रपुर के अवस्थी गांव निवासी आशुतोष कुमार निषाद व उसके तीन साथी विदेश जाना चाहते थे। युवकों ने कैंट क्षेत्र के सिंघड़िया में कार्यरत विदेश भेजने वाली एक कंपनी से संपर्क किया। यहां युवकों को पहले रोजगार परक ट्रेनिंग दिया जाता है और बाद में नौकरी के लिए विदेश भेजा जाता है।

धोखाधड़ी के शिकार हुए युवाओं के अनुसार 30 से 35 युवाओं के एक ग्रुप को ट्रेनिंग दी जाती है, जिनसे 30 से 35 हजार रुपये लिए जाते हैं। आशुतोष व उसके दोस्तों ने ट्रेनिंग व विदेश जाने के लिए नौ लाख 60 हजार रुपये ऑनलाइन भेजा। बाद में इन्हें फर्जी टिकट व बीजा दे दिया गया।
विज्ञापन


मंगलवार को विदेश जाने के लिए युवक गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचे तो पता लगा कि टिकट व वीजा फर्जी है। इसके बाद इन युवकों ने इंजीनियरिंग कॉलेज पुलिस चौकी पर पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मंगलवार की देर रात विदेश भेजने वाली कंपनी के मालिकों श्रीधर चौहान व विशाल मिश्रा के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर शशिभूषण राय ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें