फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 50 हजार रुपये कर्ज देकर वसूले 10 लाख...फिर भी बने हैं कर्जदार

Wed, 27 Dec 2023 05:10 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। अब पुलिस जालसाजों की तरह ही लोगों से सूदखोरी करने वालों पर भी कार्रवाई करेगी। पूरे प्रकरण की जांच कर साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के रामगढ़ताल इलाके में किराये के मकान में रहने वाली महिला से सूदखोरी का मामला सामने आया है। सूदखोर 50 हजार रुपये कर्ज देकर 10 लाख रुपये वसूल चुके हैं, फिर भी महिला कर्जदार बनी हुई है।

विज्ञापन


आरोप है कि महिला ने जब आगे रुपये देने से इनकार कर दिया तब सूदखोर पूरे परिवार समेत उसके घर पहुंच गए। महिला के साथ मारपीट और छेड़खानी की। घर से कीमती सामान भी उठा ले गए और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस आरोपी तीन महिलाओं समेत छह लोगों पर सूदखोरी, मारपीट, डकैती व छेड़खानी की धाराओं में केस दर्ज कर जांच में जुटी है।

जानकारी के मुताकि, गगहा इलाके के एक गांव के रहने वाले किसान अपने परिवार के साथ रामगढ़ताल इलाके में चिड़ियाघर के पास किराये का कमरा लेकर रहते हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि वे किसान हैं। कुछ दिनों पहले उन्हें कुछ पैसों की जरूरत थी। उन्होंने इसके लिए अपने पड़ोसी रामप्रसाद से मदद मांगी। रामप्रसाद ने कहा कि उसके पास तो रुपये नहीं हैं, लेकिन वह किसी से ब्याज पर रुपये दिला सकते हैं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें:  सड़कों पर फर्राटा भर रहीं 200 से अधिक अनफिट स्कूल बसें, 81 बसों की उम्र नहीं हुई पूरी

पीड़ित की पत्नी महिला के साथ सूदखोरों के पास चली गईं। रामप्रसाद उन्हें लेकर बांसगांव इलाके के डाडी गांव की रहने वाली संभा यादव पत्नी सरवन यादव, उसकी बड़ी बहन रंभा यादव पत्नी राजनारायण यादव, छोटी बहन विभा यादव पत्नी विजय यादव और संजीव पांडेय के पास पहुंचा।

आरोप है कि सूदखोरों ने पीड़ित की पत्नी से कुछ सादे कागजात पर दस्तखत कराए और उन्हें 50 हजार रुपये कर्ज दे दिए। इसके बाद पीड़ित दंपती ने धीरे-धीरे कर्ज और ब्याज भी लौटा दिया। आरोप है कि इस बीच सूदखोर उनका ब्याज बढ़ाते चले गए और सादे कागज पर किए गए दस्तखत से ब्लैकमेल कर महिला का शारीरिक शोषण करते रहे।

इसे भी पढ़ें:  सिकरीगंज हादसा: स्कूल बस चालक गिरफ्तार, घटना के बाद से था फरार

इतना ही नहीं आरोपियों ने ब्लैकमेल कर महिला से छह सादे चेक पर भी दस्तखत करा लिया और उन्हें ब्लैकमेल कर ब्याज वसूलते रहे। महिला के मुताबिक, इस तरह से वह आरोपियों को अब तक करीब 10 लाख रुपये दे चुकी हैं। जिनमें उसने अपने चार लाख के गहने भी बेच दिए। आरोप है कि सूदखोर अभी और रुपये मांगने का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन

रुपये नहीं दिए तो घर में घुसकर की डकैती
महिला ने जब उन्हें और रुपये देने से इन्कार कर दिया तब बीते 10 दिसंबर को आरोपी उनके घर पहुंचे और उन्हें धमकाने लगे। आरोपियों ने महिला को घर में बंद कर छेड़खानी भी की। इस बीच जब पति पहुंचे तो आरोपियों ने पति-पत्नी की पिटाई कर दी। फिर घर में रखा सामान लूटकर धमकी देते हुए फरार हो गए।
 
इसे भी पढ़ें:  बदल रहा है गोरखपुर: कालेसर के पास नया औद्योगिक क्षेत्र, 500 हेक्टेयर में होगा विकसित


पीड़िता ने जनता दर्शन में सीएम और फिर एसएसपी से मुलाकात की थी। पुलिस की जांच में मामला सही पाए जाने पर एसएसपी के आदेश पर पुलिस संभा यादव, उसके पति सरवन यादव, रंभा यादव, उसके पति राजनारायण यादव, विभा यादव, उसके पति विजय यादव, संजीव पांडेय और रामप्रसाद के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। अब पुलिस जालसाजों की तरह ही लोगों से सूदखोरी करने वालों पर भी कार्रवाई करेगी। पूरे प्रकरण की जांच कर साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें