ट्रेन में सफर के दौरान एसी कोच में बेडरोल (कंबल, चादर, तकिया) देते हुए आपने कोच अटेंडेंट को देखा होगा। लेकिन अब यह कोच अटेंडेंट ट्रेनों में नहीं देखने को मिलेंगे। रेलवे प्रशासन ने कोच अटेंडेंट को रखने वाले वेंडर का अनुबंध खत्म करने की तैयारी शुरू कर दी है। उनका अनुबंध अब आगे नहीं बढ़ाने का निर्णय लिया है।
कोविड-19 के चलते देशभर में तीनों का संचालन बंद कर दिया गया है। सिर्फ चुनिंदा स्पेशल ट्रेनें प्रमुख मार्गों पर चलाई जा रही हैं लेकिन इन ट्रेनों में भी यात्रियों को बेडरोल नहीं दिया जा रहा है।
स्टेशन आने पर जगाते भी हैं कोच अटेंडेंट
सफर के दौरान कोच अटेंडेंट यात्रियों को उनके स्टेशन आने पर जगाते हैं लेकिन इसके लिए यात्री को कोच अटेंडेंट से अपने गंतव्य स्टेशन को बताना पड़ता है।