फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: बौद्ध संग्रहालय को मिलीं 18वीं सदी की बेशकीमती कलाकृतियां, विश्व धरोहर सप्ताह में मिली अनूठी सौगात

Fri, 26 Nov 2021 01:47 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

पुलिस के मालखाने में जमा गैर विवादित बेशकीमती कलाकृतियों और मूर्तियों के मिलने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन
गोरखपुर राजकीय बौद्ध संग्रहालय में 15 मूर्तियां और कलाकृतियां संरक्षण के लिए लाईं गईं। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर राजकीय बौद्ध संग्रहालय को बस्ती जिले के थाना-लालगंज के मालखाने में रखीं कुल 15 अदद धातु की कलाकृतियां/मूर्तियां मिल गईं। इनमें से कुछ कलाकृतियां 18वीं सदी की हैं। विश्व धरोहर सप्ताह के अंतर्गत प्राचीन संपदाओं का संग्रह में आना बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन


पुलिस के मालखाने में जमा गैर विवादित बेशकीमती कलाकृतियों और मूर्तियों के मिलने का सिलसिला जारी है। राजकीय बौद्ध संग्रहालय के उपनिदेशक डॉ मनोज गौतम ने बताया, प्राप्त मूर्तियों में भगवान बुद्ध की दो प्रतिमा भूमि स्पर्श मुद्रा में है। यह लगभग 18वीं सदी की है।

इसके साथ ही लड्डू गोपाल, भगवान शिव व पार्वती, भगवान कच्छप, देवी दुर्गा की प्रतिमा, एक शिवलिंग, दो घंटियां, गरुण पक्षी तथा दो घोड़े की प्रतिमा मिली है। इन मूर्तियों में एक स्थानक देवी प्रतिमा, जो संभवत: देवी सरस्वती की प्रतिमा है, यह 18वीं सदी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें