फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: कोविड अस्पतालों की परखी जाएंगी तैयारियां, पांच अस्पतालों में होगा रिहर्सल

Wed, 23 Mar 2022 12:37 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
बीआरडी स्थित 500 शैया युक्त बाल रोग चिकित्सालय संस्थान। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

चीन, दक्षिण कोरिया और यूरोप के कई देशों में कोरोना ने फिर असर दिखाना शुरू कर दिया है। चीन के कई राज्यों में लॉकडाउन तक लगाना पड़ा है। चौथी लहर की आशंका को देखते हुए शासन ने एक बार पूर्वाभ्यास कर कोविड अस्पतालों की तैयारियों को परखने का निर्देश दिया है। स्वास्थ्य विभाग 28 मार्च को पूर्वाभ्यास करेगा।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, होली के बाद कोरोना संक्रमण का खतरा बना हुआ है। इसके अलावा देश विदेश से भी लोग आ रहे हैं। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग एक बार फिर से कोरोना अस्पतालों की व्यवस्था को दुरुस्त करना चाह रहा है। विभाग 28 मार्च को पूर्वाभ्यास करेगा।

इसमें कोरोना संक्रमित के अस्पताल पहुंचने और कोरोना प्रोटोकॉल के पालन की जांच की जाएगी। इसे लेकर स्वास्थ्य महानिदेशक ने सभी सीएमओ को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने कोरोना वार्ड की तैयारियों को बेहतर करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


कहा है कि 28 मार्च को एक बार फिर से पूर्वाभ्यास कर तैयारियों को परख लें, जो कमियां मिले उसे हर हाल में तत्काल दूर किया जाए। सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दूबे ने बताया कि पहले चरण में 28 मार्च को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरनही, कैंपियरगंज, चौरीचौरा, होम्योपैथिक कॉलेज बड़हलगंज और टीबी अस्पताल में पूर्वाभ्यास किया जाएगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें