फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: गोरखपुर-अयोध्या पैसेंजर समेत छह ट्रेन चलाने की तैयारी, रेलवे ने शेड्यूल सहित भेजा प्रस्ताव

Wed, 25 Aug 2021 07:28 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

रेलवे बोर्ड की मांग पर रेलवे प्रशासन ने शेड्यूल सहित भेजा प्रस्ताव, रेलवे बोर्ड से अनुमति के बाद तय होगी तिथि।
विज्ञापन
भारतीय रेल। (सांकेतिक फोटो) - फोटो : File
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर से अयोध्या समेत कई जगहों के लिए पैसेंजर ट्रेन को चलाने की तैयारी रेल प्रशासन ने की है। गोरखपुर-अयोध्या पैसेंजर का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड ने पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन से मांगा है। जिसके बाद बुधवार को प्रस्ताव भेज दिया गया। अब रेलवे बोर्ड की अनुमति का इंतजार है। दशहरा के पहले ही इस ट्रेन के चलने की उम्मीद है।

विज्ञापन


दरअसल, कोरोना की पहली लहर से ही गोरखपुर से सीधे अयोध्या जाने वाली एक मात्र पैसेंजर ट्रेन के साथ 32 ट्रेनों का संचलन बंद किया गया। धीरे-धीरे लगभग सभी ट्रेनें चलने लगी हैं। अभी करीब दस पैसेंजर ट्रेनें बंद हैं।

रेल प्रशासन ने रूटवार सर्वे कराया है। जिसमें मांग के हिसाब से अब ट्रेनों को चलाने की योजना तैयार की जा रही है। इसमें गोरखपुर-अयोध्या पैसेंजर भी शामिल है। इस ट्रेन को चलाने के लिए रेलवे बोर्ड से शेड्यूल के साथ प्रस्ताव मांगा गया, जिसके बाद कामर्शियल विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है।
विज्ञापन


अब परिचालन विभाग की ओर से रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेज दिया गया है। ट्रेन को कब से चलानी है, यह अनुमति रेलवे बोर्ड ही देगा। हालांकि माना जा रहा है कि जल्द ही इस ट्रेन को चलाया जा सकता है।

पूर्वोत्तर रेलवे मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने कहा कि गोरखपुर-अयोध्या समेत कई पैसेंजर ट्रेनों को अनारक्षित स्पेशल के रूप में चलाने की तैयारी चल रही है। प्रस्ताव को रेलवे बोर्ड से अनुमति मिलते ही संचालन शुरू करा दिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें