फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: रुद्रपुर में सपा के बागी बने प्रदीप, निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव

Sat, 12 Feb 2022 12:06 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

अचानक टिकट बदलने से नाराज सपाई प्रदीप यादव के घर पहुंच गए और टिकट कटने का विरोध करने लगे। नामांकन पत्र दाखिल कर सतासी इंटर कॉलेज पहुंचे प्रदीप ने लोगों से भावुक अपील की।
विज्ञापन
यूपी चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा का टिकट कटने से नाराज प्रदीप यादव ने बगावती तेवर अख्तियार कर लिया है। शुक्रवार को उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन पत्र दाखिल किया। सतासी इंटर कॉलेज के मैदान में उमड़ी भीड़ ने उनका समर्थन दिया।

विज्ञापन


सपा के शीर्ष नेतृत्व ने घोषित उम्मीदवार प्रदीप यादव का दो दिन पहले टिकट बदलकर चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले पूर्व मंत्री रामभुआल निषाद को रुद्रपुर से प्रत्याशी बनाया है। अचानक टिकट बदलने से नाराज सपाई प्रदीप यादव के घर पहुंच गए और टिकट कटने का विरोध करने लगे।

नामांकन पत्र दाखिल कर सतासी इंटर कॉलेज पहुंचे प्रदीप ने लोगों से भावुक अपील की। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उनके साथ घोर अन्याय किया है। उन्हें पिछले विधानसभा चुनाव में भी रुद्रपुर से प्रत्याशी बनाया गया था। कांग्रेस से समझौते के बाद टिकट काट दिया गया।
विज्ञापन


इस साल टिकट देकर ऐन मौके पर प्रत्याशी बदलने से गहरा आघात लगा है। कहा कि पार्टी में 20 वर्षों तक संघर्ष करने वाले कार्यकर्ता की राजनीतिक हत्या कर बाहर से आए लोगों को तरजीह दी जा रही है।

प्रदीप के समर्थन में सपा के पूर्व अध्यक्ष रामकेवल यादव, अमर सिंह सैंथवार, सपा शिक्षक सभा के अध्यक्ष बृजलाल यादव, वीर सावरकर यादव, विजय यादव, संजय जायसवाल, राजीवन सिंह, अखंड प्रताप सिंह आदि ने सपा प्रत्याशी के विरोध में आवाज उठाई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें