फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: 'लापता' वीडीओ की तलाश के लिए जारी होगा पोस्टर, नदी में कूदकर आत्महत्या करने का भेजा था संदेश

Wed, 24 Nov 2021 04:22 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

बृहस्पतिवार को घरवालों को नदी में कूदकर आत्महत्या करने का संदेश भेजा था। पुलिस नदी में कूदने की बात को ही सही मानकर कर तलाश रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के बाघागाड़ा पुल से ‘लापता’ हुए खजनी ब्लॉक के ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) की तलाश में नाकाम रही पुलिस अब पोस्टर जारी करेगी। इसे वाहनों व राप्ती नदी के किनारे के बाजारों में चस्पा किया जाएगा। इसके अलावा अगल-बगल के प्रधानों को भी पोस्टर भेजा जाएगा।

विज्ञापन


राजघाट थाना क्षेत्र के रावत पाठशाला के पास रहने वाले राहुल चौधरी के पिता की करीब डेढ़ साल पहले मौत हो गई थी। उनकी जगह राहुल को ग्राम विकास अधिकारी पद पर नौकरी मिली थी। इनके पास खजनी ब्लॉक के डुमरैला व डोडा गांव का चार्ज है।

बीते बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे राहुल ने अपनी मां व बहन को वायस मैसेज भेजकर खुद के आत्महत्या की खबर दी। मैसेज में राहुल ने बताया कि वह बाघागाड़ा पुल से कूदने जा रहा है। मां की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां से स्कूटी, मोबाइल फोन व कपड़े मिले। हालांकि पूरे दिन गोताखोरों की तलाश के बावजूद नदी में राहुल नहीं मिले।
विज्ञापन


एसओ रामगढ़ताल सुशील कुमार शुक्ला का कहना है कि अब तक हुई छानबीन में युवक के नदी में कूदने की बात ही सामने आई है। ऑडियो मैसेज में भी उसने आत्महत्या की बात कही है। अब पुलिस लापता वीडीओ का पोस्टर तैयार करा रही है, जिसे राप्ती नदी के किनारे के बाजारों व वाहनों पर चस्पा कराया जाएगा। इसके अलावा ग्राम प्रधानों को भी भेजा जाएगा। अगर कहीं से कोई जानकारी मिलती है तो उसे साझा किया जाएगा।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें