फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: हर कदम पर पुलिस आप के साथ...दिक्कत हो तो खुलकर करें विरोध

Fri, 20 Oct 2023 02:41 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने माधव पब्लिक स्कूल बेलीपार व अमरावती देवी महाविद्यालय सिकरीगंज में शिविर का आयोजन कर जानकारी दी। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी पिपराइच इलाके के एक स्कूल में पहुंचे और हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी।

 
विज्ञापन
मिशन शक्ति फेज चार का विशेष अभियान। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिशन शक्ति फेज चार के विशेष अभियान के तहत बृहस्पतिवार को भी जिले के अलग-अलग जगहों पर महिलाओं व बालिकाओं के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर चरगांवा ब्लॉक पर पहुंचे। यहां पर एसएसपी ने महिलाओं व बालिकाओं से कहा कि हर कदम पर पुलिस आपके साथ हैं। अगर कोई भी दिक्कत हो तो खुलकर सामने आए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गलत हरकतों को बर्दाश्त मत करें, उसका विरोध करें, ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। वहीं, नौकायन पर सांसद रवि किशन व एसपी क्राइम इंदु प्रभा सिंह ने भी बालिकाओं और महिलाओं को जागरूक किया।

इसे भी पढ़ें: सेना के अफसर से की थी 22 लाख की ठगी, पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन

शिविर में बताया गया कि महिला हिंसा से संबंधित व अन्य शिकायतों के निस्तारण के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर हैं। जिसमें वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, इमरजेंसी कॉल/पैनिक बटन-मोबाइल पर डेमो, सीएम हेल्पलाइन नंबर 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, वन स्टाप सेंटर 181 के बारे में बताया गया।

इसके अलावा साइबर हेल्पलाइन 1930, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन 102, एंबुलेंस सेवा 108, जनसुनवाई पोर्टल, स्थानीय थाने की महिला हेल्प डेस्क, जिला संरक्षण अधिकारी, राष्ट्रीय/राज्य महिला आयोग, जनपद न्यायालय में स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आदि के संबंध में भी जानकारी दी गई।

इसे भी पढ़ें: बड़ों से बच्चों में फैल रहा वायरल इंफेक्शन...निमोनिया का भी खतरा
विज्ञापन

एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने माधव पब्लिक स्कूल बेलीपार व अमरावती देवी महाविद्यालय सिकरीगंज में शिविर का आयोजन कर जानकारी दी। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी पिपराइच इलाके के एक स्कूल में पहुंचे और हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें