फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी आपके द्वार: गोरखपुर में आज 45 जगहों पर पुलिस लगाएगी चौपाल, अफसर करेंगे समस्याओं का निपटारा

Wed, 05 Jan 2022 11:58 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

दोपहर एक से पांच बजे तक अफसर मौजूद रहकर समस्याओं का निपटारा करेंगे। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा खुद सरहरी में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
UP Police - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में बुधवार यानी आज आपके द्वार, कार्यक्रम के तहत पुलिस अफसर 45 जगहों पर चौपाल लगाएंगे। दोपहर एक से पांच बजे तक अफसर मौजूद रहकर समस्याओं का निपटारा करेंगे। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा खुद सरहरी में मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कैंट इलाके के रानीडीहा में सीओ कैंट, दिव्यनगर में इंस्पेक्टर कैंट, खोराबार के रामनगर करजहां में सीओ मंदिर सुरक्षा, रायगंज में इंस्पेक्टर खोराबार, रामगढ़ताल के लहसड़ी में इंस्पेक्टर रामगढ़ताल, राजघाट के तुर्कमानपुर में पुलिस अधीक्षक अपराध, चकरादोयम में इंस्पेक्टर राजघाट, कोतवाली के माया बाजार में इंस्पेक्टर कोतवाली, तिवारीपुर के माधवपुर में सीओ कोतवाली, गोरखनाथ के नथमलपुर कौठियवां में इंस्पेक्टर गोरखनाथ, जनप्रिय विहार कॉलोनी में सीओ गोरखनाथ, शाहपुर के नीनाथापा के पास एसपी सिटी, शक्तिनगर में इंस्पेक्टर शाहपुर, कैंपियरगंज के गेरुआ बुजुर्ग में इंस्पेक्टर, नुरुदीनचक में एसपी नार्थ, पीपीगंज के भीटी तिवारीपुर में थानाध्यक्ष, सहजनवां के भीटी रावत में इंस्पेक्टर, कुंडा में एसपी ट्रैफिक, चिलुआताल के सरहरी में एसएसपी, बालापार में इंस्पेक्टर चिलुआताल, गीडा के गाहासांड़ में इंस्पेक्टर, भड़सार में सीओ कैंपियरगंज, झंगहा के करही में इंस्पेक्टर, पिपराइच के जंगल छत्रधारी में इंस्पेक्टर, चौरीचौरा के महादेवाचक में इंस्पेक्टर, डुमरीखास में सीओ चौरीचौरा, गुलरिहा के करमहा बुजुर्ग में इंस्पेक्टर गुलरिहा, उरुवा बाजार के पहाड़पुर में इंस्पेक्टर, मुबारकपुर में सीओ गोला, गोला के सिधारी भूपगढ़ में इंस्पेक्टर, बेलघाट कुरी बाजार में थानाध्यक्ष, बेलघाट में एसपी साउथ, बड़हलगंज के झुमिला में इंस्पेक्टर, बेलीपार के ऊंचगांव में सीओ कार्यालय, जूड़ापुर में इंस्पेक्टर बेलीपार, गगहा के रामपुर सालारपुर में इंस्पेक्टर, पिछौरा में सीओ प्रज्ञान, बांसगांव के बटौली बाजार में इंस्पेक्टर, भीटी तिवारी में सीओ बांसगांव, हरपुर बुदहट के चेचुआपार में इंस्पेक्टर, खजनी के संग्रामपुर में इंस्पेक्टर, सहसी में सीओ यातायात, सिकरीगंज के लाखन बुजुर्ग में थानाध्यक्ष, रद्युपुर में सीओ खजनी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें