फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: भू-माफिया ओमप्रकाश को जेल भेज साथियों को भूल गई पुलिस

Mon, 28 Feb 2022 12:00 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने बताया कि मुख्य इनामी बदमाश ओमप्रकाश को पुलिस जेल भेज चुकी है, दर्ज केस की जांच अभी जारी है। अन्य आरोपी पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
माफिया ओमप्रकाश। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमीन के नाम पर करोड़ों की जालसाजी करने वाले भू-माफिया ओमप्रकाश पांडेय को जेल भेजकर उसके साथियों को पुलिस भूल गई है। जबकि, दर्ज कई केस में ओमप्रकाश की पत्नी के अलावा सनी देवल, धीरज साहनी भी आरोपी हैं। पुलिस का दावा है कि उनकी तलाश की जा रही है। उधर, ओमप्रकाश की संपत्ति का ब्योरा पुलिस जुटा रही है, ताकि उसे जब्त कर लोगों के रुपये वापस कराए जा सकें।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, 28 मुकदमों में वांछित जालसाज ओमप्रकाश पांडेय को सात फरवरी को पुलिस ने जेल भेजा था। उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस की पूरी कोशिश थी कि उससे नकदी बरामद हो सके ताकि गरीबों के हड़पे गए रुपयों की वापसी हो। लेकिन, घंटों पूछताछ के बाद भी पुलिस के सामने उसने कुछ भी नहीं उगला। बार-बार खुद को फंसाए जाने की दुहाई ही देता रहा।

पुलिस ने तब संपत्ति के बारे में पूछा और काफी दबाव बनाया, तब लखनऊ में एक संपत्ति की जानकारी दी थी। पुलिस राजस्व महकमा की मदद से उसके नाम पर दर्ज संपत्ति का ब्योरा जुटा रही है। संपत्तियों की जानकारी होने के बाद उसे अवैध कमाई से अर्जित दिखाकर पुलिस उसे जब्त कराने की कार्रवाई को आगे बढ़ाएगी।
विज्ञापन


एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने बताया कि मुख्य इनामी बदमाश ओमप्रकाश को पुलिस जेल भेज चुकी है, दर्ज केस की जांच अभी जारी है। अन्य आरोपी पर भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें