कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र के फुलवा पट्टी गांव के पास मंगलवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक शातिर ईनामिया पशु तस्कर को पैर में गोली लगी है। वहीं उसका साथी भागने में सफल रहा।
मिली जानकारी के मुताबिक, कसया थाना क्षेत्र के फुलवा पट्टी के पास एक सूचना पर स्वाट टीम और कसया पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच एक मोटरसाइकिल पर दो लोग आते दिखाई दिए, जिसको पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया, तो वे भागते हुए पुलिस टीम पर फायर झोंक दिए।
जबाबी कार्रवाई में भाग रहे बदमाश की एक की पैर में पुलिस द्वारा चलाई गई गोली लगी, जबकी दूसरा भागने में सफल रहा। घायल की पहचान कोतवाली पडरौना क्षेत्र निवासी खुरशेद के रूप में हुई है। जो शातिर पशु तस्कर बताया जा रहा है। उस पर गोरखपुर, कुशीनगर, जनपद में कई एक गंभीर आपराधिक मुकदमे पंजीकृत हैं। वहीं गोरखपुर पुलिस द्वारा खुरशेद पर पुरस्कार की घोषणा भी किया गया था।
घटना की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिंद्र पटेल, अपर पुलिस अधीक्षक एपी सिंह, क्षेत्राधिकारी कसया पीयूष कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं घायल बदमाश का इलाज के लिए सदर अस्पताल पडरौना भेजा गया।