फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुकरौली क्षेत्र के पकड़ी गांव का मामला--

विज्ञापन
विज्ञापन
हाई वोल्टेज करंट आने से उपकरण जले, नौ लोगों को झटका
विज्ञापन

भैंसही बाजार (कुशीनगर )। सुकरौली ब्लॉक के ग्राम पंचायत पकड़ी में सोमवार की आधी रात अचानक कई घरों में हाई वोल्टेज करंट उतर गया। इससे विद्युत उपकरण जल गए। इसके अलावा नौ लोगों को करंट का झटका लगा जिनका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुकरौली में प्राथमिक उपचार कराया गया। सभी लोग सुरक्षित हैं लेकिन गांव की बिजली आपूर्ति बाधित है।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र खोट्ठा के मोहनापुर फीडर से ग्राम पंचायत पकड़ी में विद्युत आपूर्ति होती है। सोमवार की रात करीब एक बजे ट्रांसफॉर्मर ब्लास्ट कर गया। इसके साथ ही 11 हजार वोल्ट की सप्लाई एलटी लाइन में दौड़ गई। इससे उपभोक्ताओं के घर में हाई वोल्टेज करंट गया गया जिससे पंखा, इन्वर्टर, कूलर, फ्रीज आदि जल गए। वायरिंग भी गलकर नीचे गिर गया। अचानक घर में तेज आवाज के साथ उपकरणों के जलने के कारण कई लोगों की नींद खुल गई और वे लोग स्वीच बंद करने के प्रयास में बिजली की चपेट में आ गए। इसके चलते अनुज (18), सुदर्शन (20), मेवा (45), कुमारी निशा (21), सत्य प्रकाश (5), मारकंडे (50), ओमप्रकाश (51), मीना (45), पुष्पा (40) आदि को करंट का झटका लगा था। कुछ लोग आंशिक रूप से झुलस गए थे। बिजली आपूर्ति बंद होने के बाद गांव के अन्य लोगों ने झुलसे व घायल लोगों को सुकरौली सीएचसी में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी की हालत ठीक बताकर घर भेजा गया। मंगलवार को भी इस गांव के जले ट्रांसफार्मर को बदला नहीं जा सका। गांव की बिजली आपूर्ति बाधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें