फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में बढ़ रहे हॉट स्पॉट ने बढ़ा दी है पुलिसकर्मियों की मुश्किलें, ऐसे हो रही निगरानी

Mon, 22 Jun 2020 02:00 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • चौकी क्षेत्र में एक से ज्यादा हॉट स्पॉट होने पर ड्यूटी में आ रही दिक्क्त
  • कहीं दो होमगार्ड तो कहीं दो पुलिसकर्मियों के हवाले है हॉट स्पॉट की निगरानी
विज्ञापन
शहर के दिव्य नगर कॉलोनी में कोरोना मरीज मिलने के बाद 200 मीटर एरिया सील किया गया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में लगातार बढ़ रहे हॉट स्पॉट ने पुलिस विभाग की दिक्कतों को बढ़ा दिया है। जैसे-जैसे इसकी संख्या बढ़ रही है उस एरिया में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों की संख्या घट रही है। जिस चौकी क्षेत्र में एक से ज्यादा हॉट स्पॉट हैं वहां पुलिस वालों की ड्यूटी लगाने में कठिनाई हो रही है। हालत यह है कि एक हॉट स्पॉट में या तो दो पुलिस वाले ड्यूटी में तैनात हैं या तो फिर केवल होमगार्ड के भरोसे इस एरिया की निगरानी हो रही है।

विज्ञापन


ताजा उदाहरण कैंट के इंजीनियरिंग कॉलेज चौकी क्षेत्र का है। इस क्षेत्र में वर्तमान में शनिवार को तीन हॉट स्पॉट घोषित हुए जिसमें दो दिव्यनगर कॉलोनी और एक सिंघड़िया के आदर्श नगर में है। प्रत्येक हॉट स्पॉट में चार बैरियर बनाए गए हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार एक बैरियर पर दो शिफ्ट में छह पुलिसकर्मियों की ड्यूटी होनी चाहिए। लेकिन हालत यह है कि दिव्य नगर के एक हॉट स्पॉट इलाके में चार बैरियर पर केवल दो शिफ्टों में चार पुलिसकर्मियों और शनिवार को बने हॉट स्पॉट के चार बैरियर पर चार होमगार्ड के भरोसे निगरानी कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हॉट स्पॉट में पड़ोस के लोग कर रहे मदद

वर्तमान में शहर के कैंट में छह, गोरखनाथ में चार, शाहपुर में तीन, खोराबार में दो, तिवारीपुर एक, कोतवाली में एक और रामगढ़ताल में एक हॉट स्पॉट हैं। एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि अभी तक इस तरह की समस्या देहात इलाके में आ रही थी। शहर में अभी उतनी खराब स्थित नहीं हैं। जिस जगह संख्या कम होगी वहां थानों और पुलिस लाइंस से पुलिसकर्मियों की व्यवस्था कराई जाएगी।
 
हॉट स्पॉट एरिया में ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को भोजन तो मेस से मिल जा रहा है। लेकिन दिन रात ड्यूटी के दौरान चाय, पानी आदि आसपास के लोग मुहैया करा रहे हैं। वहीं बरसात होने पर दुकानों के टीनशेड का आसरा ले रहे हैं।
 
दिव्य नगर के लोग इन नंबरों पर फोन कर ले सकेंगे सामान
किराने के सामान के लिए श्रुति किराना स्टोर्स : 9532955609 व 9838647352, सुभाष किराना स्टोर्स : 7860775533 व 8574782064, सेराजुल किराना स्टोर्स : 8417003914, सब्जी व फल के लिए मुस्तकीन : 8953517226, रहीम : 9598637655, संतराज सिंह : 7368880982, दयानंद : 8009333056, राजेश पटवा : 70689014990, शैलेष मौर्या : 8896357119, दूध के लिए विजय कुमार : 9653041577, देवेंद्र प्रताप : 70529191320, दवा के लिए विक्की मेडिकल : 9839928177, बच्चू मेडिकल : 9935006675 एवं सानू मेडिकल :9695774108
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें