फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सिद्धार्थनगर से सात मेडिकल कॉलेजों का लोकार्पण करेंगे पीएम मोदी, सीएम योगी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

Sun, 17 Oct 2021 09:57 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।

सार

सीएम ने कहा कि योग्य एवं सजग राजनीतिक रहे भाजपा के संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष माधव प्रसाद त्रिपाठी के नाम पर मेडिकल कॉलेज का नाम होने से सिद्धार्थनगर के लोगों को गर्व महसूस होगा। सिद्धार्थनगर के साथ ही एटा, हरदोई, गाजीपुर, मिर्जापुर, देवरिया एवं प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण होगा।
विज्ञापन
पीएम मोदी व सीएम योगी।(फाइल) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भगवान बुद्ध की धरती सिद्धार्थनगर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्तूबर को प्रदेश के सात मेडिकल कॉलेजों का लोकार्पण करेंगे। इस बात की जानकारी शनिवार को जिले के दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी। सीएम ने कहा कि जिले के मेडिकल कॉलेज का नामकरण माधव बाबू के नाम पर होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल एवं मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया और अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन


सीएम ने पत्रकार वार्ता में कहा कि योग्य एवं सजग राजनीतिक रहे भाजपा के संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष माधव प्रसाद त्रिपाठी के नाम पर मेडिकल कॉलेज का नाम होने से सिद्धार्थनगर के लोगों को गर्व महसूस होगा। प्रधानमंत्री के कर कमलों से सिद्धार्थनगर सहित एटा, हरदोई, गाजीपुर, मिर्जापुर, देवरिया एवं प्रतापगढ़ के मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण होगा। सभी कॉलेजों को नेशनल मेडिकल कमीशन से मान्यता प्राप्त हो गई है।

सिद्धार्थनगर में फैकल्टी, अस्पताल एवं छात्रावास की सुविधा उपलब्ध हो चुकी है। मेडिकल कॉलेज का स्थानीय लोगों के साथ समीपवर्ती जनपद बलरामपुर, महराजगंज के साथ-साथ नेपाल के लोगों को भी सुविधा मिलेगी।'
विज्ञापन

 
सीएम योगी ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर हुई हैं। गोरखपुर में एम्स लगभग बनकर तैयार है। प्रधानमंत्री मोदी के हाथों ही इसका उद्घाटन होना है। पिछले वर्ष बस्ती में मेडिकल कॉलेज का शुभारंभ हुआ था।

‘स्वास्थ्य सेवाओं में नहीं थी सपा की रुचि’
सीएम ने कहा कि वर्ष 2014 से मार्च 2017 तक प्रदेश में सपा सरकार थी। तत्कालीन सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं में कोई रुचि नहीं थी, जबकि वर्ष 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में क्रांतिकारी परिवर्तन आया है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में अनेक योजनाएं प्रारंभ हुई हैं। छोटे जिले में तीन और बड़े जिले में 5-6 एडवांस लाइव सपोर्ट वाली एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें