गोरखपुर जिले में दो नाबालिग बच्चियों का फोटो अश्लील गाने के साथ लगाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने व जाति सूचक गालियां देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ कसे दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, चौरीचौरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दो नाबालिग लड़कियों का फोटो उसी गांव के रहने वाले युवक सोशल मीडिया पर अश्लील गानों के साथ पोस्ट कर बदनाम कर रहे थे। इसकी शिकायत आरोपियों के अभिभावकों से करने पर गालीगलौज की गई।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर: सोखा रजिस्टर बंद... तांत्रिक फिर करने लगे वारदात
युवकों ने धमकी दी कि लड़कियों के चेहरे पर तेजाब फेंकवाकर जान से मार देगा। पीड़ित पिता ने इसकी शिकायत चौरीचौरा पुलिस से की। पुलिस ने तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। हालांकि, शुरुआती जांच में आपसी विवाद का मामला भी सामने आ रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।