फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 सितंबर को वैधता हो रही खत्म: महज दो दिन का मौका, बदल लें दो हजार के नोट

Thu, 28 Sep 2023 11:17 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

नोट बदलने और जमा कराने की अंतिम समय सीमा 30 सितंबर तय है। इसमें बृहस्पतिवार को ईद ए मिलाद पर अवकाश रहेगा। इसके बाद शुक्रवार और शनिवार को बैंक खुलेंगे। इस दौरान नोट बदलने का मौका रहेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरबीआई की ओर से दो हजार रुपये के नोट बदलने, जमा करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर है। इसके बाद यह नोट रद्दी हो जाएंगे। बृहस्पतिवार को बैंक में अवकाश रहेगा। इसके बाद दो दिन का मौका मिलेगा। बैंक अधिकारियों का कहना है कि करीब 98 फीसदी लोगों ने नोट जमा कर दिए हैं।
विज्ञापन


आरबीआई (रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया) की ओर से दो हजार रुपये की नोट बदलने के लिए निर्देश जारी किए गए थे। 23 मई से लेकर 30 सितंबर 2023 की तारीख तय की गई। दो हजार के नोटों के बदलने के लिए 10 नोटों की सीमा तय की गई। अपने खाते में दो हजार के नोट जमा करने के लिए छूट दी गई। इससे लोगों को काफी सहूलियत मिली। लोग आराम से रुपये जमा कराते रहे।

इसे भी पढ़ें: खालिस्तानी-आतंकी नेटवर्क की तलाश में बंबीहा गिरोह के शूटर शशांक के दोस्तों तक पहुंची एनआईए, पूछताछ की
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन का मौका, एक दिन रहेगा अवकाश
नोट बदलने और जमा कराने की अंतिम समय सीमा 30 सितंबर तय है। इसमें बृहस्पतिवार को ईद ए मिलाद पर अवकाश रहेगा। इसके बाद शुक्रवार और शनिवार को बैंक खुलेंगे। इस दौरान नोट बदलने का मौका रहेगा। बैंक अधिकारियों का कहना है जो लोग भी बैंक में आएंगे, उन्हें पूरी सुविधा मुहैया कराई जाएगी।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें