फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagar Nigam: पेट्रोल पंप कर्मी ड्राइवरों के साथ मिलीभगत कर कराते थे तेल चोरी, ऐसे खुला भ्रष्टाचार की पोल

Sun, 19 Jun 2022 12:35 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

नगर आयुक्त ने इंडियन आयल के रुस्तमपुर, स्पोर्ट्स कालेज रोड और लालडिग्गी पंपों के मैनेजरों को नोटिस जारी किया है। साथ ही 15 दिनों की सीसीटीवी की रिकार्डिंग सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं। नगर आयुक्त ने कानूनी कार्रवाई की भी चेतावनी दी है।
विज्ञापन
नगर आयुक्त अविनाश सिंह। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेल चोरी के मामले में पेट्रोल पंप कर्मियों की भूमिका भी सामने आयी है। नगर निगम के चालकों से  सौ- डेढ़ सौ रुपये वसूल कर पेट्रोल पंप कर्मी तेल की चोरी कराते थे। नगर आयुक्त की पूछताछ में चालक ने भ्रष्टाचार की पोल खोल दी।

विज्ञापन


गोरखनाथ के रसूलपुर निवासी मो. इकलाख अहमद ने खुद को आउटसोर्सिंग पर सफाईकर्मी बताया, लेकिन जिम्मेदारों की मिलीभगत से वह मैजिक चला रहा था। इकलाख ने बताया कि तीन मई को ईद पर काम करने के बाद उसके वाहन के दो टायर खराब हो गए। इसके बाद उसने वाहन खड़ा कर दिया लेकिन 15 दिन तक लगातार रोजाना 4-4 लीटर तेल भराता रहा। दो जून से 15 जून तक भी लगातार तेल लिया। इंडियन आयल के स्पोर्ट्स कालेज पंप पर तेल भरने के एवज में कर्मचारी सौ- डेढ़ सौ रुपये लेता था। उसने आरएफआइडी चिप मैजिक की टंकी से निकालकर अपनी जेब में रख लिया था।

यह है मामला

नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने शुक्रवार सुबह 5:30 बजे रुस्तमपुर में इंडियन आयल के पेट्रोल पंप पर छापा मारा। उप नगर आयुक्त संजय शुक्ल के साथ रुस्तमपुर पहुंचे और अपने सरकारी वाहन को दूर खड़ा कर दिया और अर्दली, स्टेनो व अन्य कर्मचारियों को वहीं छोड़ दिया। अचानक एक व्यक्ति एक वाहन में कई गैलन लादकर पहुंचा। पता चला कि वह नगर निगम का चालक है। उसने पंप कर्मी को अपने हाथ में लिया चिप दिखाया और तेल भरवाने लगा। इसके बाद नगर आयुक्त पंप पर पहुंचे और सभी को फटकार लगाई।

मैनेजरों को नोटिस

नगर आयुक्त ने इंडियन आयल के रुस्तमपुर, स्पोर्ट्स कालेज रोड और लालडिग्गी पंपों के मैनेजरों को नोटिस जारी किया है। साथ ही 15 दिनों की सीसीटीवी की रिकार्डिंग सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं। नगर आयुक्त ने कानूनी कार्रवाई की भी चेतावनी दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें