फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Petrol Diesel Price: डीजल-पेट्रोल के दाम हुए कम, जानिए गोरखपुर में कितना है भाव

Thu, 04 Nov 2021 10:14 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर शहर में पेट्रोल 6.39 रुपये तो डीजल 11.78 रुपये सस्ता हुआ है। वहीं सरकार के इस कदम को शहरवासियों ने सराहना की है।
विज्ञापन
गोरखपुर में पेट्रोल-डीजल के दाम। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय उत्पाद शुल्क में कटौती और डीजल-पेट्रोल के दाम कम होने का बड़ा फायदा जनता को मिला है। इसपर शहरवासियों ने खुशी भी जताई है। उनका कहना है कि डीजल-पेट्रोल का दाम कम होने से महंगाई नियंत्रित होगी। खेती-किसानी में परेशानी नहीं आएगी। केंद्र सरकार के फैसले के बाद गोरखपुर शहर में पेट्रोल के दाम में 6.39 रुपये तो डीजल के दाम में 11.78 रुपये की गिरावट आई है। गोरखपुर में पेट्रोल 101.14 रुपये और डीजल 98.99 रुपये मिल रहा है।

विज्ञापन


वृंदावनी कॉलोनी-4 सहारा इस्टेट निवासी त्रिभुवन सिंह ने कहा कि डीजल-पेट्रोल का दाम कम होने का सबसे ज्यादा फायदा जनता को मिलेगा। महंगाई कम होगी। माल भाड़ा और सामान्य किराया भी कम हो जाएगा। खाद्य पदार्थों के दाम भी कम होंगे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का दाम ज्यादा है, फिर भी सरकार में जनहित में फैसला लिया है। सरकार ने दिवाली से पहले असली सौगात दी है। इसकी तारीफ की जानी चाहिए।

खजांची चौराहा निवासी प्रवीण तिवारी ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की महंगाई का असर सीधे घरेलू बजट पर पड़ता है। कार चलाना बेहद महंगा हो गया था। एक हजार का पेट्रोल डलवाते थे लेकिन पता ही नहीं चलता था। एक साथ पेट्रोल के दाम पांच रुपये कम करना बड़ा फैसला है। डीजल के दाम में दस रुपये की कटौती का सबसे ज्यादा फायदा किसानों को मिलेगा। महंगाई भी कम होगी।
विज्ञापन


कृष्णा नगर कॉलोनी निवासी पुष्पा श्रीवास्तव ने कहा कि स्कूटी में पेट्रोल डलवाने जाती थी तो महंगाई का अंदाजा लगता था। पांच रुपये दाम कम होने का फायदा सबको मिलेगा। महंगाई से भी राहत मिलने की उम्मीद है। केंद्र सरकार का फैसला बड़ा है। अब राज्य सरकार को भी कदम आगे बढ़ाना चाहिए। कुछ टैक्स कम करके जनता को और राहत देनी चाहिए। डीजल के दाम कम होने से खेती-किसानी आसान होगी।

दाउदपुर निवासी वंदना पांडेय ने कहा कि सरकार के कदम से जनता को बड़ी राहत मिलेगी। महंगाई भी नियंत्रित होगी। पेट्रोल-डीजल के दाम में बेतहाशा वृद्धि का असर हर किसी पर पड़ा है। इस फैसले से खुशी होगी। दाम कम होने का असर यात्री किराए पर भी पड़ेगा। सब्जी, फल के दाम नियंत्रित होंगे।

 

विज्ञापन

जनता की दिवाली, पंप मालिकों का दिवाला

उत्तर प्रदेश पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजन शाही ने कहा कि सरकार ने जिस तरह से रेट कम किया है उससे आम जनता को तो फायदा मिलेगा पर पंप मालिकों की लगभग 10 फीसदी पूंजी ही डूब गई है। सरकार जिस तरह से कीमतों में वृद्धि कर रही थी उसी तरह रेट कम भी करना चाहिए था। सरकार को अधिकतम उतनी की कीमत कम करनी चाहिए थी जितना की वो पेट्रोल-डीजल पर पंप मालिकों को कमीशन देती है। तब भी पंप मालिक इस नुकसान को बर्दाश्त कर सकते थे, पर इस तरह से मूल्य में एकमुश्त कटौती से उनकी पूंजी ही डूब जाने की खतरा है। सरकार और पेट्रोल कंपनियों से अनुरोध है पंप मालिकों के इस नुकसान की भरपाई करें।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें