फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Petrol Diesel Price: गोरखपुर में आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए कितना है भाव

Fri, 22 Oct 2021 10:24 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर शहर में शुक्रवार को पेट्रोल 103.94 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं डीजल 96.14 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव किया गया है। गोरखपुर जिले में लगातार डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को भी इनके दामों में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। इससे लोगों की मुश्किले बढ़ गई हैं।
विज्ञापन


गोरखपुर शहर में शुक्रवार को पेट्रोल 103.94 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं डीजल 96.14 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। पेट्रोल के दाम में 0.21 पैसे की बढ़त हुई है। वहीं डीजल के दाम में 0.23 पैसे बढ़ गए हैं। इससे वाहन चालकों को खासकर लंबी दूरी तय करने वाले लोगों की मुश्किले बढ़ गई हैं।    

पेट्रोल -डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ प्रदर्शन
पेट्रोल-डीजल के साथ खाद्य तेल और सामग्रियों के बढ़ते दामों के विरोध में सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव आनंद राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने देवरिया बाईपास स्थित एचपी पेट्रोल पंप के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान आनंद राय ने कहा की मंहगाई चरम पर है। पेट्रोल-डीजल के साथ ही खाद्य सामग्रियों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं जिससे जनता त्रस्त है। प्रदर्शन करने वालों में दिलीप, रविन्द्र वैभव पांडे, टिंकू, प्रशांत समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें