फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस स्मृति दिवस: कोरोना संकट में जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों की पत्नीयों को किया गया सम्मानित, आंखें थी नम पर पति की शहादत पर था फख्र

Fri, 22 Oct 2021 10:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

शहीद जवानों को परेड ग्राउंड में श्रद्धांजलि दी गई। एडीजी जोन अखिल कुमार, डीआइजी जे. रविंद्र गौड़, एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने शहीद जवानों को याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
पुलिस स्मृति दिवस - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संकटकाल में देश की सेवा करते हुए जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों की पत्नियों को गुरुवार को सम्मानित किया। सम्मान पाकर उनकी आंखें आंसुओं से भर आईं तो पति की शहादत पर फख्र भी महसूस किया। गुरुवार को पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस लाइंस में शहीदों को नमन किया गया। पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई तो मौन रहकर उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना पुलिस वालों ने की।
विज्ञापन


शहीद जवानों को परेड ग्राउंड में श्रद्धांजलि दी गई। एडीजी जोन अखिल कुमार, डीआइजी जे. रविंद्र गौड़, एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने शहीद जवानों को याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कोरोना काल में ड्यूटी करते हुए संक्रमित होकर जान गंवाने वाले दारोगा बलराम त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल जयप्रकाश के परिजनों को एडीजी ने सम्मानित किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने अपने-अपने शस्त्र झुकाकर नम आंखों से शहीदों को सलामी दी।

रेलवे पुलिस ने भी दी श्रद्धांजलि
पुलिस स्मृति दिवस पर रेलवे सुरक्षा विशेष बल रजही कैंप में वीरगति प्राप्त करने वाले जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। जवानों के सम्मान में शोक शस्त्र (शस्त्र उल्टा कर) सलामी दी गई तथा दो मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर द्वितीय वाहिनी के कमान अधिकारी अनिरुद्ध चौधरी ने शहीद जवानों के घरवालों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें