फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर मेडिकल कॉलेज: बीआरडी में ओपीडी पर्चा काउंटर के बाहर हंगामा, इलाज कराए बिना ही मरीजों को लौटना पड़ा घर

Thu, 12 Aug 2021 02:00 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

तय समय पर बंद हो गया था काउंटर, ग्रामीण क्षेत्र से आए थे मरीज। गार्ड ने ग्रामीणों को समझा शांत कराया।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के ओपीडी पर्चा काउंटर पर लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के ओपीडी में मरीजों को दिखाने आए तीमारदारों ने बुधवार को पर्चा काउंटर बंद होने पर हंगामा किया। गार्ड ने ग्रामीणों को समझा शांत कराया। पर्चा न बनने से मरीजों का इलाज नहीं हो सका और वह लौट गए।
विज्ञापन


दरअसल, कोरोना के चलते मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में इलाज के लिए पंजीकरण सुबह आठ से 11 बजे तक ही हो रहा है। पहले सुबह आठ से दो बजे तक होता था। मेडिकल कॉलेज में बिहार और नेपाल समेत आसपास के जिलों के भी मरीज आते हैं। बुधवार को 50 से ज्यादा मरीज सुबह 11 के बाद पहुंचे। लेकिन इस समय तक पर्चा काउंटर (पंजीकरण) बंद हो चुका था। मरीजों ने पर्चा के लिए हंगामा कर दिया।

तीमारदारों का कहना था कि दूर से आने के चलते देर हो गई है। यहां आने पर पता चला कि ओपीडी पर्चा काउंटर 11 बजे बंद हो जाता है। मेडिकल कॉलेज के नेहरू चिकित्सालय के एसआईसी डॉ. राजेश राय ने बताया कि तय समय के अनुसार ओपीडी पर्चा काउंटर बंद हो गया था। उसके बाद मरीज पहुंचे थे। जिन्हें गार्ड ने समझा बुझाकर शांत करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें