भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य डॉ. सैयद जमाल ने कहा कि 31 अक्तूबर को प्रियंका गांधी की जनसभा ऐतिहासिक होगी। बृहस्पतिवार को शहर के एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि 31 अक्तूबर की तारीख ऐतिहासिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है। इस दिन आयरन लेडी के नाम से मशहूर देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिया गांधी देश के नाम शहीद हो गई थी।
वहीं 31 अक्तूबर को लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती भी है। ऐसे में प्रियंका गांधी ने जनसभा के लिए इस तिथि को प्रियंका गांधी, महात्मा बुद्ध, संत कबीर, बाबा गुरु गोरक्षनाथ, सूफी संत सैयद रौशन अली शाह, बाबा राघव दास व देवरहवा बाबा जैस महान विभूतियों की धरती को चुना है।
रैली के लिए युवा कांग्रेस ने किया जनसंपर्क
युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कनिष्ठ पांडे एवं राष्ट्रीय सचिव मिलिंद गौतम के संयुक्त नेतृत्व में दीवानी कचहरी अधिवक्ताओं के बीच में जनसंपर्क कर रैली में आमंत्रित किया। जनसंपर्क के दौरान प्रदेश कार्यसमिति महेंद्र मोहन तिवारी, जिला अध्यक्ष इंजीनियर अभिजीत पाठक, युवा प्रदेश महासचिव सुमित पांडे, बादल चतुर्वेदी, राहुल राय, कांग्रेस के जिला महासचिव अनिल सोनकर, अतुल मिश्रा, मनीष सिंह, विराज भट्ट, अमित शुक्ला, दीपक तिवारी, अमित शुक्ल, सुनील मिश्रा, अविनाश पांडे, मुकेश यादव, सतीश तिवारी, दीपक शुक्ल, अनुराग शुक्ल, पंकज शुक्ल, अरविंद पांडे, विष्णुदेव शर्मा, अमन तिवारी, नितिन तिवारी आदि मौजूद रहे।