फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की प्रतिज्ञा रैली: प्रियंका गांधी की 31 अक्तूबर को चुनावी सभा की तैयारी में जुटी पार्टी, वार रूम से चुनावी धार देने की तैयारी

Fri, 29 Oct 2021 02:47 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

बाहर से पहुंची आईटी विशेषज्ञों की टीम, राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश अध्यक्ष कर रहे बैठक।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वार रूम के जरिये कांग्रेस पार्टी चुनावी तैयारी को धार देने में जुट गई है। कांग्रेस महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी की 31 अक्तूबर को गोरखपुर जिले के चंपा देवी पार्क में प्रस्तावित जनसभा को सफल बनाने के लिए पार्टी ने तारामंडल रोड स्थित एक होटल में वार रूम तैयार किया गया है। इसके लिए बाहर से विशेषज्ञों की टीम पहुंच चुकी है और तैयारी में जुट गई है। दूसरी तरफ पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी और प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर लगातार रणनीति बनाने में लगे हुए हैं।

विज्ञापन


गुरुवार को ट्रांसपोर्टनगर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी और प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने महानगर के वरिष्ठ कांग्रेसियों, पूर्व पदाधिकारियों, महानगर कांग्रेस कमेटी तथा वार्ड अध्यक्षों के साथ बैठक की। बैठक में चंपा देवी पार्क में होने वाली प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा रैली को सफल बनाने पर चर्चा की गई। राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने रैली को सफल बनाने की अपील की।

बैठक में त्रिभुवन नारायण मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश यादव, मकसूदन तिवारी एडवोकेट, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष तौकीर आलम, दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, अरुण कुमार अग्रहरी, सुरहीता करीम, उदयवीर सिंह, डॉ. विजाहत करीम, संजीव सिंह सोनू, अभिजीत पाठक, सोनिया शुक्ला, मोनिका पांडे, रोहन पांडे, ओसामा, मोहम्मद अरशद, राजेश तिवारी, स्नेहलता गौतम, अमरजीत यादव, प्रेमलता चतुर्वेदी, प्रणव उपाधय, तेज नारायण श्रीवास्तव, मनीष तिवारी, पूनम मिश्रा, राजीव राय, मोहम्मद ताहिर, अरशद असलम, सुमंत श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐतिहासिक होगी जनसभा: डॉ. सैयद जमाल

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य डॉ. सैयद जमाल ने कहा कि 31 अक्तूबर को प्रियंका गांधी की जनसभा ऐतिहासिक होगी। बृहस्पतिवार को शहर के एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि 31 अक्तूबर की तारीख ऐतिहासिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है। इस दिन आयरन लेडी के नाम से मशहूर देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिया गांधी देश के नाम शहीद हो गई थी।

वहीं 31 अक्तूबर को लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती भी है। ऐसे में प्रियंका गांधी ने जनसभा के लिए इस तिथि को प्रियंका गांधी, महात्मा बुद्ध, संत कबीर, बाबा गुरु गोरक्षनाथ, सूफी संत सैयद रौशन अली शाह, बाबा राघव दास व देवरहवा बाबा जैस महान विभूतियों की धरती को चुना है।

रैली के लिए युवा कांग्रेस ने किया जनसंपर्क
युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कनिष्ठ पांडे एवं राष्ट्रीय सचिव मिलिंद गौतम के संयुक्त नेतृत्व में दीवानी कचहरी अधिवक्ताओं के बीच में जनसंपर्क कर रैली में आमंत्रित किया। जनसंपर्क के दौरान प्रदेश कार्यसमिति महेंद्र मोहन तिवारी, जिला अध्यक्ष इंजीनियर अभिजीत पाठक, युवा प्रदेश महासचिव सुमित पांडे, बादल चतुर्वेदी, राहुल राय, कांग्रेस के जिला महासचिव अनिल सोनकर, अतुल मिश्रा, मनीष सिंह, विराज भट्ट, अमित शुक्ला, दीपक तिवारी, अमित शुक्ल, सुनील मिश्रा, अविनाश पांडे, मुकेश यादव, सतीश तिवारी, दीपक शुक्ल, अनुराग शुक्ल, पंकज शुक्ल, अरविंद पांडे, विष्णुदेव शर्मा, अमन तिवारी, नितिन तिवारी आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें