फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन और ट्रेन में शूटिंग के लिए मिलेगी ऑनलाइन अनुमति, जानिए कितना लगेगा शुल्क

Fri, 01 Jan 2021 03:13 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
भारतीय रेल। (फाइल फोटो) - फोटो : शटरस्टॉक्स
विज्ञापन

प्रदेश में फिल्म सिटी विकसित करने और पूर्वांचल में फिल्मों की शूटिंग कराने में जुटी योगी सरकार की पहल के बीच, फिल्म निर्माताओं के लिए एक और सुविधा नए साल में शुरू हो जाएगी। वे कहीं भी रहकर शूटिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। उन्हें अनुमति भी ऑनलाइन ही मिल जाएगी।

विज्ञापन


इसके लिए फिल्म फेसिलिटेशन ऑफिस (एफएफओ) सिंगल विंडो सिस्टम लागू करने जा रहा है। इसमें रेलवे को भी जोड़ा गया है। शूटिंग होने से एक ओर जहां रोजगार सृजित होंगे, वहीं दूसरी ओर स्थानीय कलाकारों को लाभ मिलेगा।  

पूर्वोत्तर रेलवे भी फिल्म निर्माताओं को आकर्षित करने के लिए अपनी वेबसाइट पर विश्व के सबसे बड़े प्लेटफॉर्म वाले स्टेशन की तस्वीरें, वीडियो क्लिप, रेल म्यूजियम के साथ ही गोरखपुर और आसपास में शूटिंग के लिए अच्छी तस्वीरें अपलोड करने लगा है।
विज्ञापन


सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे ने https://www.ffo.gov.in/ पर फिल्मों की शूटिंग के लिए आवेदन की सुविधा शुरू की जा रही है। यह सुविधा ऑनलाइन मुहैया करवाने के लिए रेलवे को (एफएफओ) वेब पोर्टल से जोड़ दिया गया है। मंत्रालय की ओर से सभी क्षेत्रीय रेलवे के सीपीआरओ को इस पोर्टल का लॉग-इन आईडी और पासवर्ड दिया जाएगा।

कहा कि आवेदन के बाद सभी विभागों से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) के साथ शूटिंग की अनुमति मिल जाएगी। बुधवार को सभी सीपीआरओ, रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक और एफएफओ के लोगों के बीच वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत हुई और प्रारूप को लेकर सुझाव लिए गए।

 

विज्ञापन

बी श्रेणी में है गोरखपुर

गोरखपुर जंक्शन पर अगर स्टेशन परिसर और ट्रेन में फिल्मों की शूटिंग करानी है तो फिल्म निर्माताओं को 50 हजार से लेकर 4.74 लाख तक प्रतिदिन खर्च करने पड़ेंगे। रेलवे के हिसाब से लाइसेंस शुल्क के लिए गोरखपर जंक्शन बी श्रेणी में रखा गया है।

गोरखपुर में यह है शूटिंग के लिए लाइसेंस शुल्क
स्टेशन परिसर या प्लेटफॉर्म : 50 हजार रुपये प्रतिदिन
कोच में : 30 हजार रुपये प्रतिदिन
चलती ट्रेन (पांच कोच ) : चार लाख 74 हजार रुपये प्रतिदिन

एनईआर में बढ़ी फिल्मों और वेब सीरीज की शूटिंग
चारबाग स्टेशन : जॉली एलएलबी-2, ए सूटेबल ब्वॉय, चौरासी, एक मलयालम और अनाम बांग्ला, 15 फेरे फिल्म।
सिटी स्टेशन: बरेली की बर्फी, छोटे नवाब।
लखनऊ जंक्शन: निकम्मा, पति पत्नी और वो।
मंडुवाडीह (वाराणसी) स्टेशन : शुभ मंगल ज्यादा सावधान।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें