लॉकडाउन की वजह से इन जोड़ों ने ऑनलाइन शादी।
- फोटो : सोशल मीडिया।
देशभर में कोरोना की रोकथाम के लिए लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग कायम रखने की अपील की जा रही है। ऐसे में गोरखपुर जिले में सैकड़ों शादियां टाल दी गई हैं। इसी बीच एक युवक ने तकनीक का इस्तेमाल करते हुए ऑनलाइन निकाह कर एक नई राह बना दी है।
ये है पूरा मामला
गोरखपुर में गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए निकाह पढ़ाया गया। परिजनों ने बताया कि दिसंबर में ही संतकबीर नगर के सरवर आलम और गोरखपुर के चरगावां के जंगल एकला गांव की रहने वाली बन्नो खातून की शादी 16 अप्रैल को पक्की हुई थी।
कोरोना का प्रकोप बढ़ने के बाद लागू किए गए लॉकडाउन की वजह से सरवर और बन्नो की शादी भी टालने की नौबत आ गई। इन हालात में दोनों परिवार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के सहारे ऑनलाइन निकाह कराने का फैसला लिया।