फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Gorakhpur: गोरखपुर में मिला एक और कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या हुई 11

Fri, 15 May 2020 05:03 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
नमूना लेता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में शहर के रसूलपुर का 30 साल का एक युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। ऐसे में यहां कुल संक्रमितों की संख्या 11 हो गई है। इसकी पुष्टी सीएमओ श्रीकांत तिवारी ने की है। बता दें कि संक्रमित युवक 10 मई को मुंबई से आया था।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शहर के रसूलपुर के रहने वाला युवक पांच दिन पूर्व मुंबई से आया था। यहां आने के बाद वह अपनी बहन के घर और अपने चाचा के घर भी गया था। जब युवक की तबीयत खराब हुई तो वह अपने दोस्त के साथ बीआरडी में जांच कराने गया था। प्रशासन अब मोहल्ले को सील कराने की तैयारी कर रहा है।

बता दें कि गुरुवार को चार युवकों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। ये सारे मुंबई से गोरखपुर आए थे। ये चारों बाथ बुजुर्ग-हरपुर, शाहपुर-बेलघाट, इटौवा-झंगहा, जिगिना-बांसगांव के रहने वाले हैं। इनके गांवों को पूरी तरह से सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं गुरुवार ही बस्ती मंडल में 9 नए कोरोना के मामले सामने आए थे। इनमें चार बस्ती, चार सिद्धार्थनगर और एक संतकबीनगर में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें