फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा: महराजगंज में दो बाइक की टक्कर में एक की मौत, तीन घायल

Thu, 15 Jul 2021 04:38 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।

सार

झुलनीपुर नहर मार्ग के अमड़ी पुल के पास हुआ हादसा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र के झुलनीपुर नहर मार्ग स्थित अमड़ी पुल पर गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे दो बाइक की आमने- सामने टक्कर हो गई। दोनों बाइक सवार चार युवक घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से एम्बुलेंस के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो युवकों की हालत बिगड़ते देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं एक युवक को मामूली चोट लगने के चलते इलाज कर घर भेज दिया गया। दोनों बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं पहने हुए थे।
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, कोतवाली ठूठीबारी क्षेत्र के ठूठीबारी निवासी विश्वजीत मद्देशिया (22) और जितेंद्र रौनियार (28) किसी कार्य के लिए एक बाइक से झुलनीपुर गए थे। जहां से कार्य पूरा कर वापस घर के लिए लौट रहे है। अभी यह लोग झुलनीपुर नहर मार्ग स्थित अमड़ी पुल पर पहुंचे थे। 

इसी बीच बाइक सवार ठूठीबारी निवासी इमरान कुरैशी (24) और सत्यम मद्देशिया (22) की बाइक से टक्कर हो गई। इस हादसें में इमरान कुरैशी की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि विश्वजीत और जितेंद्र की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन


वहीं सत्यम को मामूली चोट के चलते इलाज के बाद घर भेज दिया गया। हालांकि इमरान के मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। क्षेत्राधिकारी धीरेंद्र कुमार उपाध्याय ने कहा कि मामलें की जानकारी मिली है। परिजनों द्वारा घायलों का इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें