राप्ती नगर में एक ही परिवार के पांच लोग, एसएसबी में चार, रेलवे स्टेशन पर एक यात्री और एम्स में एक छात्र सहित दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ डॉ आशुतोष कुमार दूबे ने बताया कि पहली लहर से लेकर अब तक जिले में 64,460 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 61,481 लोगों ने कोरोना को मात दी है। 852 की मौत हो चुकी है। उन्होंने लोगों से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है।
245 बूथों पर लगा 23 हजार से अधिक को टीका
कोरोना टीकाकरण के लिए रविवार को 245 बूथ बनाए गए थे। इन बूथों पर 23 हजार से अधिक को कोरोना का टीका लगाया गया। पहली डोज के लिए 10 हजार से अधिक लोग पहुंचे थे। अब तक जिले में 34 लाख 60 हजार से अधिक लोगों को पहली और 21 लाख तीन हजार से अधिक लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। कुल 55 लाख 83 हजार से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है। इसमें 15 से 17 वर्ष के किशोरों की संख्या एक लाख 56 हजार से अधिक है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एके प्रसाद ने बताया कि वैक्सीन की कमी नहीं है।