दो स्तर पर काम करती है किट
डॉ अशोक पांडेय ने बताया कि ये किट दो स्तरों पर काम करती है। सबसे पहले यह मरीज में कोरोना संक्रमण की पुष्टि करती है। यह भी बता देती है कि मरीज में ओमिक्रॉन वैरिएंट है या नहीं? किट का रन टाइम 85 मिनट और टर्न अराउंट टाइम 130 मिनट है। कुल मिलाकर साढ़े तीन से चार घंटे के अंदर संक्रमण और ओमिक्रॉन वैरिएंट का पता लग जाएगा।
आरएमआरसी मीडिया प्रभारी डॉ अशोक पांडेय ने कहा कि आईसीएमआर की तरफ से आरएमआरसी को ओमिश्योर किट उपलब्ध कराया जाएगा। इसी माह किट मिल जाएगी। इसके बाद से ओमिक्रॉन वैरिएंट का पता आसानी से लगाया जा सकेगा। ओमिक्रॉन वैरिएंट का पता लगाने के लिए जीनोम सीक्वेंसिंग की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।