फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: गोरखपुर मुख्य विकास अधिकारी के गेट पर बुजुर्ग ने पढ़ा नमाज, VIDEO वायरल

Sat, 23 Jul 2022 03:53 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने कहा कि वीडियो वायरल होने के बाद मामला संज्ञान में आया है। बुजुर्ग की तलाश की जा रही है। ऐसे समाजिक स्थल पर नमाज पढ़ने पर मनाही है। मामले की जांच के बाद शख्स पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सीडीओ आवास के गेट पर नमाज पढ़ता बुजुर्ग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर (Gorakhpur) जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार मीणा (IAS) के सरकारी आवास के बाहर एक बुजुर्ग ने नमाज (Namaz) पढ़ा। इस दौरान किसी राहगीर ने उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद हिन्दू संगठनों ने इसका विरोध जताया है। एसपी सिटी ने जांच का आदेश दिया है।

विज्ञापन


वायरल वीडियो में दिख रहे राहगीर ने दावा किया कि बेतियाहाता स्थित आईएएस अधिकारी संजय कुमार मीणा के आवास के सामने बुजुर्ग नमाज पढ़ रहा है। राहगीर ने खड़े होकर वीडियो बनाते हुए कहा है इन्हें कहीं और जगह नहीं मिली है नमाज पढ़ने के लिए, यह मुख्य विकास अधिकारी के आवास के सामने आकर नमाज पढ़ रहे हैं। इससे भी बड़ी बात है कि सुरक्षा प्रशासनिक कर्मी देख भी रहे हैं लेकिन कुछ बोलने का जहमत नहीं उठा रहे हैं।

राहगीर बुजुर्ग के नमाज पढ़ने की प्रक्रिया पूरी होने पर उसके पास पहुंचकर सवाल भी किया। राहगीर के पूछने पर बुजुर्ग ने कहा कि गलती हो गई, माफ कर दीजिए। अपनी गलती को स्वीकार रहे हैं।
विज्ञापन


इस पर राहगीर ने कहा कि आपको इसके अलावा कोई जगह नमाज पढ़ने के लिए नहीं मिली, तो इस पर बुजुर्ग ने जवाब दिया कि जगह साफ-सुथरी थी इसलिए यहां नमाज अदा कर ली। राहगीर के पूछताछ करने पर बुजुर्ग ने बताया कि वह अस्पताल में इलाज कराने के लिए आया है।

Trending Videos
विज्ञापन

एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने कहा कि वीडियो वायरल होने के बाद मामला संज्ञान में आया है। बुजुर्ग की तलाश की जा रही है। ऐसे समाजिक स्थल पर नमाज पढ़ने पर मनाही है। मामले की जांच के बाद शख्स पर कार्रवाई की जाएगी।

सीडीओ संजय कुमार मीणा ने बताया कि नमाज पढ़ने का मामला सामने आया है। ऐसे किसी निजी स्थान पर कोई नमाज नहीं पढ़ सकता है। ऐसे में शख्स के ऊपर कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें