नई कॉलोनी देवरिया निवासी मिथलेश कुमार मिश्रा, रुस्तमपुर निवासी शहनवाज हुसैन, नौसड़ निवासी शशि प्रभा, नंदानगर की संगीता, यूनिवर्सिटी छात्रावास में रहने वाली पूजा, देवरिया के अमित कुमार, सहजनवां के वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी, विजय गुप्ता, खजनी के राकेश शुक्ला, जेल बाईपास के रमेश कुमार, संतोष यादव, तारामंडल के अनुराग, सहजनवां के सांतनु त्रिपाठी, साइबर सेल प्रभारी, हेमा सिंह, आदर्श यादव, पवन अग्रहरि, नीतू अग्रवाल, संजय यादव का भी बैग वापस कराया गया।
केस एक
तीन जुलाई को सत्या नंद पांडेय किसी काम से बैंक गए थे। इस दौरान एक ठेले पर बैंक से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे बैग को भूल गए थे। सूचना पर तत्काल पुलिस सक्रिय हो गई और बैग को लौटाया गया।
केस दो
पांच जुलाई को कुशीनगर की सावित्री देवी का बैग ई-रिक्शा में छूट गया था। पुलिस ने पीए सिस्टम की मदद से अलाउंस करके एक घंटे में यातायात कार्यालय के पास से बैग खोज लिया।