फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: रेलवे ट्रैक के किनारे मिला व्यक्ति का शव, पुलिस ने ऐसे किया शिनाख्त

Fri, 26 Nov 2021 05:17 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

सोशल मीडिया ग्रुप पर फोटो डालकर पुलिस ने किया शिनाख्त, पैकोलिया थाने के मजगंवा निवासी थे नेबूलाल।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर गोंडा रेल खंड के बभनान के रेलवे समपार फाटक संख्या 221 सी के समीप गौर पुलिस ने शुक्रवार को एक लगभग 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने उसकी फोटो सोशल मीडिया ग्रुप पर डाली, जिसके मृतक की शिनाख्त हुई।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह बभनान रेलवे स्टेशन अधीक्षक ने गौर पुलिस को सूचना दी कि गेट संख्या 221 के करीब एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करने में जुट गई। शव की पहचान पैकोलिया थाना क्षेत्र के मजगवा गांव निवासी नेबूलाल (55) पुत्र स्व. गोली के रूप में हुई। दिवंगत के सर हाथ व पैर में गंभीर चोट के निशान हैं । मृतक के दो पुत्र धर्मेन्द्र व रविन्द्र हैं, जो दिल्ली में रहते हैं।

मृतक की बहू नीलम पत्नी धर्मेंद्र  बभनान पुलिस चौकी पहुंचकर शव की शिनाख्त अपने ससुर के रूप में की है। बहू के मुताबिक उसके ससुर की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। गुरुवार की भोर में ही वह घर से निकल गए थे काफी खोजबीन की गई पर कोई सुराग नहीं लगा बाद में पता चला कि उनका शव बभनान के पास अप ट्रैक किनारे पड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष गौर संजय कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन से कटकर मौत होना लग रहा है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें