फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदल रहा है गोरखपुर: दिल्ली के लिए अब गोरखपुर से सात उड़ानें, जारी किया गया नया शेड्यूल

Fri, 27 Oct 2023 01:46 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

गोरखपुर एयरपोर्ट से फ्लाइट की संख्या बढ़ने के फायदा गोरखपुर के अलावा पड़ोसी जिलों व बिहार तथा नेपाल तक के नागरिकों को भी मिलेगा। कुशीनगर में अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट होने के बावजूद अभी वहां कम जहाजें ही उड़ान भरती हैं।
विज्ञापन
Gorakhpur airport - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर एयरपोर्ट से अब दिल्ली के लिए दिन भर में सात उड़ानों की सुविधा मिलेगी। वहीं, अहमदाबाद के लिए भी फ्लाइट शुरू हो जाएगी। लखनऊ, कोलकाता और मुंबई के लिए दो-दो उड़ानों की सुविधा उपलब्ध होगी। एयरपोर्ट निदेशक एके द्विवेदी ने 29 अक्तूबर से 30 मार्च तक के लिए नया शेड्यूल जारी करते हुए बताया कि कुछ हवाई जहाजों का फेरा बढ़ाया गया है। 29 अक्तूबर से दिन भर में 15 विमान उड़ान भरेंगे। इंडिगो की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट अब सप्ताह में तीन की जगह पांच दिन उड़ान भरेगी।
विज्ञापन


वहीं, 29 अक्तूबर से गोरखपुर से अहमदाबाद के लिए सेवा शुरू हो जाएगी। यह जहाज सुबह 8.10 बजे गोरखपुर पहुंचेगी और 8.45 बजे अहमदाबाद के लिए उड़ान भरेगी। दिल्ली के लिए 10.25 बजे, मुंबई के लिए 11.00 बजे, गोरखपुर-कोलकाता के लिए दूसरे, चौथे व छठें दिन 11.20 बजे, दिल्ली-लखनऊ के लिए पहले, तीसरे व पांचवे दिन 11.45 बजे उड़ान होगी। गोरखपुर-हैदराबाद के लिए दोपहर 1:55 बजे उड़ान होगी।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर-वाराणसी रेल मार्ग पर आज से कई ट्रेनों का बदला रहेगा रूट, यहां देखें पूरा शेड्यूल
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के जिलों को भी मिलेगा फायदा
गोरखपुर एयरपोर्ट से फ्लाइट की संख्या बढ़ने के फायदा गोरखपुर के अलावा पड़ोसी जिलों व बिहार तथा नेपाल तक के नागरिकों को भी मिलेगा। कुशीनगर में अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट होने के बावजूद अभी वहां कम जहाजें ही उड़ान भरती हैं। इसके चलते कुशीनगर, देवरिया, महराजगंज तथा बिहार प्रांत के गोपालगंज व पश्चिमी चंपारण के भी यात्री गोरखपुर आते हैं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें