फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: राष्ट्रपति ने बर्डघाट रामलीला कमेटी को भेजा पत्र... दी बधाई

Fri, 27 Oct 2023 01:11 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
विज्ञापन
बर्डघाट रामलीला - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बर्डघाट रामलीला कमेटी के महामंत्री को पत्र भेजकर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पत्र के माध्यम से बधाई देते हुए लिखा कि दशहरा का त्योहार, जिसे विजयदशमी के नाम से जाना जाता है, बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।
विज्ञापन


पत्र के माध्यम से उन्होंने देशवासियों से कहा कि यह त्योहार हमें बुराई के प्रतीक अहंकार और नकारात्मकता से दूर रहने की सीख देता है। साथ ही, एकता और प्रेम की भावना से जीने की शिक्षा भी देता है, जो अच्छाई का प्रतीक है। भगवान राम के आदर्श हमें जीवन की कठिनतम परीक्षाओं और प्रतिकूल स्थितियों का सामना करते हुए भी धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।

दरअसल, रामलीला कमेटी के महामंत्री हरिद्वार वर्मा की तरफ से राष्ट्रपति को पत्र भेजा गया था। बर्डघाट रामलीला के अतीत को साझा करते हुए शुभकामनाएं व आशीर्वाद के लिए देश की प्रथम महिला को पत्र लिखा गया था। इसका संज्ञान लेकर राष्ट्रपति ने अपनी तरफ से पूरी कमेटी को शुभकामना संदेश भेजा है।
विज्ञापन


इसके पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी रामलीला कमेटी को सफल मंचन की शुभकामनाएं दी थी। अध्यक्ष गणेश वर्मा और महामंत्री हरिद्वार वर्मा ने बताया कि यह हमारी कमेटी के साथ गोरखपुरवासियों के लिए हर्ष की बात है कि राष्ट्रपति ने शुभकामनाएं संदेश भेजा है। कमेटी की ओर से बताया गया कि 28 अक्तूबर को प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें