फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway Update: अब रेलवे में विभागीय काउंटर पर पीटीओ से बनेगा आरक्षित टिकट, डेबिट व क्रेडिट कार्ड से जमा होगा किराया

Fri, 08 Jul 2022 02:30 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

पीटीओ पर रिजर्वेशन टिकट बुक कराने पर रेलकर्मियों को एक तिहाई किराया देना होता है। रेलकर्मी पीटीओ जारी कराकर आरक्षण केंद्र पर यह किराया कैश जमा करते हैं, लेकिन अब नए नियम के तहत कैश जमा नहीं होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब रेलकर्मियों को प्रिविलेज टिकट आर्डर (पीटीओ) से टिकट रिजर्वेशन कराने के लिए आरक्षण केंद्र जाने की जरूरत नहीं होगी। विभागों में बने स्टॉफ रिजर्वेशन काउंटर पर ही टिकट बन जाएगा। लेकिन, किराए के मद की धनराशि रेलकर्मियों को क्रेडिट व डेबिट कार्ड से जमा करना पड़ेगा।

विज्ञापन


इस नई व्यवस्था से पूर्वोत्तर रेलवे के 54 हजार रेलकर्मियों को सहूलियत होगी। रेलवे बोर्ड के डिप्टी डायरेक्टर (सीएंडआईएस) बीबी मंजेरिया ने छह जुलाई को सभी जोनल महाप्रबंधक को पत्र भेजकर नए नियम की जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने विभागों में बने काउंटर को नई सुविधा के लिए व्यवस्था बनाने को भी कहा है।

अभी तक विभाग के काउंटर पर सिर्फ पास से ही रिजर्वेशन होता है। पीटीओ के मामले में रेलकर्मियों को आरक्षण केंद्र जाना पड़ता है। लेकिन, अब उन्हें विभाग से ही आरक्षित टिकट मिल जाएगा। नरमू के महामंत्री केएल गुप्त ने बताया कि लंबे समय से इस व्यवस्था की मांग की जा रही थी। इससे रेलकर्मियों को काफी सहूलियत होगी।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

एक तिहाई किराया लगता है

पीटीओ पर रिजर्वेशन टिकट बुक कराने पर रेलकर्मियों को एक तिहाई किराया देना होता है। रेलकर्मी पीटीओ जारी कराकर आरक्षण केंद्र पर यह किराया कैश जमा करते हैं, लेकिन अब नए नियम के तहत कैश जमा नहीं होगा। विभागीय काउंटर पर पीओएस मशीन उपलब्ध रहेगा, जहां डिजिटल मोड यानी डेबिट या क्रेडिट कार्ड से स्वैप कर किराया जमा हो जाएगा।

मिलते हैं चार पीटीओ

साल भर में एक रेलकर्मी को चार पीटीओ मिलता है। इस पीटीओ पर उन्हें परिवार के साथ यात्रा करने की छूट होती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें