फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की खबर: अब ओवर स्पीड वाहन चलाया तो कट जाएगा आपका चालान, गोरखपुर मंडल को मिले दो इंटरसेप्टर वाहन

Tue, 05 Dec 2023 11:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन संजय कुमार झा ने कहा कि ओवर स्पीड वाहन और दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए मंडल को दो इंटरसेप्टर वाहन मिल गए हैं। इन वाहनों को हाईवे पर खड़ा किया जाएगा, जो वाहनों को दुर्घटनाओं से बचाने के लिए ओवर स्पीड पर नजर रखेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तय गति से तेज वाहन चलाने वालों की अब खैर नहीं है। परिवहन विभाग दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए तेज गति से वाहन चलाने वालों का चालान इंटरसेप्टर के माध्यम से करेगा। परिवहन विभाग को दो इंटरसेप्टर वाहन मिल गए हैं।

विज्ञापन


तय मानक से तेज वाहन चलाने और इससे होने वाली दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए शासन की तरफ से गोरखपुर मंडल को दो इंटरसेप्टर वाहन मिले हैं। ये अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हैं। इस हाईटेक वाहन के रडार में आने वाली तेज रफ्तार गाड़ियों की तस्वीर खींच ली जाएगी। साथ ही उसके स्पीड का भी पता चल जाएगा। इससे उनका चालान आसानी से हो जाएगा। परिवहन विभाग इन वाहनों को हाईवे पर खड़ा कर कार्रवाई करेगा।

इसे भी पढ़ें: विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर: फाइव स्टार होटल, एलीट क्लब और यूपी हाट भी होंगे आकर्षण के केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे काम करता है इंटरसेप्टर

इंटरसेप्टर वाहन को हाईवे के किनारे लगा दिया जाता है। कैमरे को सड़क की ओर कर दिया जाता है। इंटरसेप्टर पर लगा कैमरा 360 डिग्री के एंगल में घूम सकता है। इससे किसी भी वाहन की ओवरस्पीड को मापा जा सकता है। साथ ही वाहन के अंदर लगी मशीन और मॉनीटर पर तकनीकी कर्मी गति सीमा देखते हैं। गति सीमा अधिक पाए जाने पर उस मशीन से तत्काल चालान कट जाता है। इंटरसेप्टर वाहन का वीडियो भी बना लेता है।

इसे भी पढ़ें: पिता ने नशेड़ी कहकर फटकारा तो बेटे ने कुदाल से काट डाला, बिस्तर पर सोने को लेकर हुआ था विवाद

संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन संजय कुमार झा ने कहा कि ओवर स्पीड वाहन और दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए मंडल को दो इंटरसेप्टर वाहन मिल गए हैं। इन वाहनों को हाईवे पर खड़ा किया जाएगा, जो वाहनों को दुर्घटनाओं से बचाने के लिए ओवर स्पीड पर नजर रखेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें