फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अब दो खिलाड़ियों की अचानक तबीयत बिगड़ी... रीजनल स्टेडियम में गिरीं

Tue, 19 Dec 2023 12:29 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

अचानक तबीयत बिगड़ने और अनहोनी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इन घटनाओं की वजह को लेकर अभी डॉक्टर भी किसी ठोस नतीजे तक नहीं पहुंच सके हैं। डीएवी पीजी कॉलेज की छात्रा और बीआरडी के डॉक्टर के मामले में हार्ट अटैक की आशंका जताई गई थी।
विज्ञापन
रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम गोरखपुर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीएवी पीजी कॉलेज में अभी पखवाड़े भर पहले बैडमिंटन खेलने के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से एक छात्रा की मौत हो गई थी। इससे पहले बीआरडी मेडिकल कॉलेज में एक युवा डॉक्टर ने भी अचानक तबीयत बिगड़ने से जान गंवा दी थी। रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय सीनियर फुटबाल प्रतियोगिता में सोमवार को अचानक अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन


दो खिलाड़ियों की मैदान पर तबीयत बिगड़ने से हड़कंप की स्थिति रही। लखनऊ की खिलाड़ी को त्वरित इलाज से राहत मिल गई लेकिन आगरा की खिलाड़ी जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। राहत मिलने के बाद दोनों खिलाड़ियों को डॉक्टरों ने कुछ और जांच की सलाह दी है।

युवाओं की तबीयत अचानक बिगड़ने के मामले दहशत बढ़ा रहे हैं। अचानक तबीयत बिगड़ने और अनहोनी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इन घटनाओं की वजह को लेकर अभी डॉक्टर भी किसी ठोस नतीजे तक नहीं पहुंच सके हैं। डीएवी पीजी कॉलेज की छात्रा और बीआरडी के डॉक्टर के मामले में हार्ट अटैक की आशंका जताई गई थी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर शहरवासी हैरत में...गोलघर-रेलवे स्टेशन से कब्जों के साथ जाम भी गायब

रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही प्रदेश स्तरीय सीनियर फुटबॉल प्रतियोगिता के चौथे दिन सोमवार आगरा और गोरखपुर के खिलाड़ी मैदान पर पहुंच चुके थे, मैच शुरू ही होने वाला था कि आगरा की एक खिलाड़ी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। वह मैदान पर ही गिर गई। आनन-फानन में उसका प्राथमिक उपचार किया गया। राहत नहीं मिली तो उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ऑब्जर्वर हमजा खान ने बताया कि आगरा की खिलाड़ी को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। आनन-फानन में ग्राउंड पर डॉक्टर ने फर्स्ट एड दिया लेकिन तबीयत में सुधार न होता देख उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि सोमवार को ही लखनऊ टीम की एक खिलाड़ी भी मैच के दौरान अचानक ग्राउंड पर गिर गई। इससे खिलाड़ियों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि उसे मैदान पर ही फर्स्ट एड उपलब्ध करा दिया गया। त्वरित इलाज मिलने से उसकी स्थिति सामान्य हो गई। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।

इसे भी पढ़ें: इंतजार खत्म...21 दिसंबर से लीजिए रामगढ़ताल में लेक क्वीन क्रूज का आनंद

मेडिकल कॉलेज में परिसर में अचानक डॉक्टर की हो गई थी मौत
देवरिया जिले के भटवलिया निवासी डॉ. अभिषेक कुमार (30) की 16 दिसंबर को बीआरडी मेडिकल कॉलेज परिसर में ही अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। वह बेहोश होकर गिर पड़े थे, उन्हें मेडिसिन इमरजेंसी वार्ड ले जाया गया, जहां आईसीयू में कुछ देर इलाज के बाद मौत हो गई थी। डॉक्टरों ने हृदय गति रुकने से डॉ. अभिषेक की मौत की आशंका जताई थी।

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के 2016 बैच के एमबीबीएस छात्र रहे डॉ. अभिषेक कुमार ने पढ़ाई पूरी करके के बाद वर्ष 2022 में देवरिया के रेलवे अस्पताल में ऑर्थो विभाग में कार्य शुरू कर दिया था। वह बीआरडी मेडिकल कॉलेज में दोस्तों से मिलने आए थे। रात में हॉस्टल में ही रुके थे। सुबह सीने में दर्द होने पर उन्होंने कोई दवा खाई। दोपहर 12 बजे तक आराम न होने पर बाइक से किसी डॉक्टर के पास जा रहे थे। मेडिकल कॉलेज गेट पर ही बाइक पर पीछे बैठे डॉ. अभिषेक लुढ़क गए। कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई थी।

इसे भी पढ़ें: 22 से ठंड और बढ़ने के आसार सक्रिय हो रहा पश्चिमी विक्षोभ, सर्द हवा ने बढ़ाई मुसीबत
विज्ञापन

कॉलेज में बैडमिंटन खेलने के दौरान छात्रा की हुई थी मौत
डीएवी पीजी कॉलेज के परिसर में बीते एक दिसंबर को बैडमिंटन खेलते समय बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा गौरी अचानक बेहोश हो गई थी। मौजूद छात्र-छात्राओं ने शोर मचाया, जिसके बाद कॉलेज के शिक्षक और कर्मचारी भी जुट गए। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। शिक्षकों के अस्पताल में नहीं पहुंचने पर छात्रों ने हंगामा भी किया था। शाहपुर क्षेत्र के गीता वाटिका की रहने वाली गौरी मिश्रा (18 वर्ष) पुत्री राजेश मिश्रा की मौत के पीछे हार्ट अटैक की आशंका जताई गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें