फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: औद्योगिक भूखंड के व्यावसायिक इस्तेमाल पर चार अधिकारियों को नोटिस, कार्रवाई की चेतावनी

Wed, 17 Nov 2021 01:10 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

दरअसल, गीडा में आवंटित कई भूखंडों का अनुमन्य भूप्रयोग न कर उन पर व्यावसायिक गतिविधियां की जा रहीं हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) में आवंटित औद्योगिक भूखंडों का व्यावसायिक इस्तेमाल किया जा रहा है। जांच में यह सच सामने आने के बाद गीडा सीईओ ने लापरवाही बरतने के आरोप में गीडा के चार अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। साथ ही सात दिन के अंदर स्पष्टीकरण नहीं देने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


दरअसल, गीडा में आवंटित कई भूखंडों का अनुमन्य भूप्रयोग न कर उन पर व्यावसायिक गतिविधियां की जा रहीं हैं। इस वजह से गीडा को न सिर्फ राजस्व की हानि हो रही है, बल्कि विभिन्न स्थानों पर जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है।

गीडा सीईओ पवन अग्रवाल ने क्षेत्र में तैनात सहायक प्रबंधक रामकुमार, सहायक प्रबंधक बृजेश कुमार अग्रहरि, सहायक प्रबंधक विवेक वर्मा और सहायक प्रबंधक योगेंद्र पाल सिंह को नोटिस जारी करते हुए कहा है कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा एवं लगन के साथ नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


चारों अधिकारियों को नोटिस जारी करते हुए गीडा सीईओ ने कहा कि सात दिन के अंदर स्पष्टीकरण दें। अन्यथा अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। इस संबंध में इन अधिकारियों का पक्ष नहीं मिल सका है। पक्ष मिलने पर प्रकाशित किया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें