फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर होगा जाम मुक्त: ट्रांसपोर्ट नगर से राजघाट पुल तक अब नहीं लगेंगे ठेले-खोमचे, दी गई चेतावनी

Thu, 06 Apr 2023 03:38 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने ट्रांसपोर्टनगर पुलिस चौकी से लेकर राजघाट पुल तक नो-वेंडिंग जोन बनाने की घोषणा की थी। वहीं, अमर उजाला ने यहां लगने की वाले जाम से लोगों को हो रही परेशानी को प्रमुखता से उठाया था। इसी क्रम में नगर निगम की ओर से बुधवार को कार्रवाई की शुरुआत कर दी गई।
विज्ञापन
नौसड़ चौक के पास रोड पर लगी दुकानें - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में ट्रांसपोर्टनगर पुलिस चौकी से राजघाट पुल तक की सड़क और पटरी को ठेला-खोमचा मुक्त कराने की अमर उजाला की मुहिम सफल होने लगी है। नगर निगम ने ट्रांसपोर्टनगर पुलिस चौकी से राजघाट पुल तक ठेला-खोमचे वालों को हटाने का काम शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


 बुधवार को नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम एक-एक ठेला-खोमचा वालों तक पहुंची और उन्हें चेतावनी दी। कहा गया कि अगर बृहस्पतिवार से ठेले और खोमचे ट्रांसपोर्टनगर में बने नगर निगम के शेड में शिफ्ट नहीं हुए तो सामग्री को जब्त कर लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: हड़हवा फाटक पर जल्द बनेगा रेलवे ओवरब्रिज, नहीं करना पड़ेगा ढाला खुलने का इंतजार
विज्ञापन


नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने ट्रांसपोर्टनगर पुलिस चौकी से लेकर राजघाट पुल तक नो-वेंडिंग जोन बनाने की घोषणा की थी। वहीं, अमर उजाला ने यहां लगने की वाले जाम से लोगों को हो रही परेशानी को प्रमुखता से उठाया था। इसी क्रम में नगर निगम की ओर से बुधवार को कार्रवाई की शुरुआत कर दी गई।

नगर आयुक्त ने बताया कि ट्रांसपोर्टनगर पुलिस चौकी से राजघाट पुल तक सड़क के दोनों तरफ कोई भी ठेला-खोमचा नहीं लगेगा। ट्रांसपोर्ट नगर चौकी के पीछे बनाई गई दुकानों में स्थायी तौर पर 280 वेंडरों को शिफ्ट किया जाएगा। ट्रांसपोर्टनगर पुलिस चौकी से राजघाट पुल के बीच जगह-जगह नो-वेंडिंग जोन का बोर्ड लगाएं जाएंगे।
 

विज्ञापन

नाले से अतिक्रमण हटाया

नगर निगम की टीम ने बुधवार को राप्तीनगर में नाले पर किये गए अतिक्रमण को हटाकर सफाई कराई। राप्तीनगर में चाय की दुकान लगाकर कब्जा किया गया था। इसकी शिकायत भी हुई थी। इसी क्रम में असुरन चौक पर पुलिस चौकी के पास अतिक्रमण हटाया गया। प्रवर्तन टीम ने अभियान चलाकर डेढ़ किलोग्राम पॉलीथिन जब्त करने के साथ 1000 रुपये जुर्माना वसूला।

रुस्तमपुर के ठेला वालों के लिए बनेगी योजना
रुस्तमपुर ढाले के पास ठेला लगाने वालों के लिए आने वाले समय कुछ योजना तैयार करने का भी निर्णय हुआ था। बता दें कि रुस्तमपुर ढाले के पास ठेला लगाने वाले दुकानदारों को ट्रांसपोर्टनगर पुलिस चौकी के पीछे बने शेड में स्थान आवंटित किया गया था। यहां 280 दुकानदारों के लिए स्थान आवंटित है, लेकिन काफी ज्यादा दूरी होने की वजह से ठेले वालों ने वहां शिफ्ट होने से मना कर दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें