फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: विवाहिता ने फंदे से लटककर की खुदकुशी, पांच महीने पहले हुई थी शादी

Sat, 09 Oct 2021 03:07 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

घटना का कारण पति- पत्नी के बीच विवाद और पारिवारिक कलह बताई जा रही है। मामले की जांच- पड़ताल में की जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शनिवार को खजनी थाना क्षेत्र के ग्रामसभा गोरसैरा में एक नव विवाहिता ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच- पड़ताल में की जा रही है। घटना का कारण पति- पत्नी के बीच विवाद और पारिवारिक कलह बताई जा रही है।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, खजनी के ग्राम सभा गोरसैरा के रहने वाले राहुल सिंह की इसी वर्ष मई महीने में निधी सिंह (24) से शादी हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों में विवाद चल रहा था। शुक्रवार को भी पति- पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस बीच शनिवार की सुबह विवाहिता ने अपने ससुराल में ही कमरे में लगे पंखे से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।

सुबह परिवार के लोगों ने बहू को फंदे से लटकता देख इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की पड़ताल कर रही है। इंस्पेक्टर अजय कुमार मौर्य ने बताया कि मृतका के परिवार वालों को बुलाया गया है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें