फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: पेड़ काटने के विवाद में भतीजे ने चाचा को मारी गोली, जिला अस्पताल रेफर

Mon, 15 Nov 2021 12:07 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, झंगहा (गोरखपुर)।

सार

अमारी गांव निवासी रामबचन यादव का अपने भतीजे रमेश से खेत के मेड़ का विवाद चल रहा है। कुछ दिन पहले दोनों के बीच समझौता भी हो गया था। लेकिन खेत में लगे एक नीम के पेड़ को लेकर फिर मनमुटाव हो गया। रविवार को पेड़ कटवाने को लेकर चाचा-भतीजे में फिर विवाद होने लगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के झंगहा थाना क्षेत्र के अमारी गांव में रविवार को नीम का पेड़ काटने के विवाद में भतीजे ने चाचा को गोली मार दी। गोली बांह व पेट में लगी है। ब्रह्मपुर पीएचसी में प्राथमिक उपचार कराया गया। हालत खतरे से बाहर है। जांच के लिए घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपी पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अमारी गांव निवासी रामबचन यादव का अपने भतीजे रमेश से खेत के मेड़ का विवाद चल रहा है। कुछ दिन पहले दोनों के बीच समझौता भी हो गया था। लेकिन खेत में लगे एक नीम के पेड़ को लेकर फिर मनमुटाव हो गया।

रविवार को पेड़ कटवाने को लेकर चाचा-भतीजे में फिर विवाद होने लगा। आरोप है कि भतीजे ने चाचा रामबचन यादव को गोली मार दी। गोली रामबचन के दाहिने हाथ और पेट में  लगी है। परिजन रामबचन को इलाज के लिए ब्रम्हपुर पीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


गोली चलने की सूचना पर एसओ झंगहा संतोष कुमार अवस्थी मौके पर पहुंचे। एसओ ने बताया कि गोली बांह व पेट को छूते हुए निकल गई है। तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी के लिए टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें