फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP election 2022: निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले- सीएम योगी निषाद समाज को देना चाहते हैं आरक्षण

Thu, 28 Oct 2021 02:14 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

डॉ. संजय निषाद ने खुद को निषाद समाज का बेटा बताते हुए कांग्रेस, सपा और बसपा पर समाज को आरक्षण देने में अड़ंगा लगाने का आरोप लगाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शैली में जनता से रूबरू हुए डॉ. निषाद ने पूछा कि क्या आरक्षण चाहिए, आधा चाहिए कि पूरा चाहिए।
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करते डॉ. संजय निषाद व कार्यक्रम में उपस्थित लोग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निषाद समाज को आरक्षण देने की स्वीकृति दे चुके हैं। जल्द ही आरक्षण लागू होगा। सदन की बैठक होते ही इस पर मुहर लग जाएगी। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद किया जाना चाहिए। यह बातें निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने बुधवार को चंपादेवी पार्क में आयोजित जनसभा में कहीं।
विज्ञापन


वह निर्बल इंडियन शोषित हमारा आप दल निषाद पार्टी की रथयात्रा के तहत स्थानीय चंपादेवी पार्क में आयोजित जनसभा के मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। खुद को निषाद समाज का बेटा बताते हुए उन्होंने कांग्रेस, सपा और बसपा पर समाज को आरक्षण देने में अड़ंगा लगाने का आरोप लगाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शैली में जनता से रूबरू हुए डॉ. निषाद ने पूछा कि क्या आरक्षण चाहिए, आधा चाहिए कि पूरा चाहिए। जनता ने भी उत्साह से कहा, पूरा आरक्षण चाहिए। फरवरी, 2012 में लखनऊ में पूर्व सीएम अखिलेश से आरक्षण मांगने गए निषादों पर लाठियां चलवाई गईं। अब इन पार्टियों से बदला लेना है। यानी चुनाव में कांग्रेस, सपा बसपा का बटन नहीं दबाना है। 21 नवंबर को लखनऊ में रैली का निमंत्रण भी वे दे गए।

2022 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री निषाद समाज को दर्जन भर से अधिक सीटें देंगे, ऐसी आशा है। जब समाज का प्रतिनिधित्व कानून बनाने वाले सदन में होगा तो आरक्षण मिलने में देर नहीं लगेगी। खुद को विधान परिषद सदस्य बनाए जाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार प्रकट करते हुए कहा कि भाजपा ही निषाद समाज की हितैषी है।
विज्ञापन


खुद को निषाद ही नहीं निर्बल समाज का हितैषी बताते हुए कहा कि यदि आने वाली प्रदेश सरकार में उनकी पार्टी का प्रतिनिधित्व अच्छा हुआ तो हर जनपद में निर्बल वर्ग के बच्चों को आईएएस, पीसीएस अफसर बनाने के लिए पढ़ाई करवाएंगे। महिलाओं को सम्मान और समाज के बच्चों को रोजगार दिलाएंगे। इस मौके पर निषाद पार्टी के प्रदेश प्रभारी सरवन निषाद, प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर निषाद, जिला महासचिव, संतोष निषाद, जिला महासचिव श्यामधर साहनी, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष नीरज कुमार साहनी, दरबारी लाल निषाद, नरायन निषाद, हरिओम, दीपक निषाद, दीपक दुबे, राममूर्ति, राम अवध, नरसिंह बहादुर कौशिक, शक्ति जायसवाल सहित पार्टी के नेता मंच पर मौजूद रहे।
 
प्रदेश में आएगा रामराज
डॉ. संजय निषाद ने कहा कि 2022 के चुनाव में निषादराज आएगा तो प्रदेश में रामराज आएगा। सपा बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि फूलन देवी की हत्या की सीबीआई जांच सपा नहीं करवा सकी और जमुना निषाद की हत्या की जांच बहनजी की सरकार ने नहीं कराई। जबकि यह दोनों पार्टियां निषाद समाज का वोट पाने के लिए उनकी झूठी हितैषी बनती हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें