फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muharram 2021: घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर, आज गोरखपुर में इन सड़कों का रहेगा रूट डायवर्जन

Fri, 20 Aug 2021 09:29 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

इस दौरान रोडवेज की बसों व एंबुलेंस को आने-जाने की छूट मिलेगी। मोहर्रम की समाप्ति तक लागू रहेगा रूट डायवर्जन।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में मोहर्रम को देखते हुए आज शहर की यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित किया जाएगा। इसके चलते गाड़ियों को बदले हुए मार्ग से भेजा जाएगा। हालांकि इस दौरान रोडवेज की बसों व एंबुलेंस को आने-जाने की छूट मिलेगी। एसपी यातायात आरएस गौतम ने बताया कि रूट डायवर्जन सुबह आठ बजे से मोहर्रम की समाप्ति तक लागू रहेगा।
विज्ञापन


यह हुआ है बदलाव
  • संतकबीरनगर की तरफ से गोरखपुर आने वाले भारी वाहनों को सहजनवां बाईपास जीरो प्वाइंट से डायवर्ट किया जाएगा। ये वाहन बाघागाड़ा, रामनगर करजहां होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
  • बड़हलगंज से गोरखपुर की तरफ आने वाले वाहनों को बाघागाड़ा स्थित फोरलेन पर डायवर्ट किया जाएगा। ये वाहन रामनगर करजहां होते हुए गंतव्य की ओर जाएंगे।
  • देवरिया बाईपास मोड़ (अमर उजाला तिराहा) से लखनऊ की तरफ जाने वाले रोडवेज एवं प्राइवेट बसों को देवरिया बाईपास से रामनगर करजहां होते हुए भेजा जाएगा। जरू रत पड़ने पर चार पहिया वाहन भी डायवर्ट किए जाएंगे।
  • नौसड़ चौराहा से टीपी नगर चौराहा की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। ये वाहन बाघागाड़ा, रामनगर करजहां होते हुये अपने गन्तव्य की ओर जाएंगे।
  • दुर्गाबाड़ी, अलीनगर, बक्शीपुर, जुगनू तिराहा, टीपी नगर, राप्ती नदी के पुल के मार्ग पर सभी प्रकार के चार पहिया, दो पहिया, रिक्शा एवं साइकिल से आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
  • घोष कंपनी से नखास तक तथा रेती चौक तक सभी प्रकार के वाहन नहीं चलेंगे।
  • अलहदादपुर तिराहा से घंटाघर तक सभी प्रकार के वाहन नहीं चलेंगे।
  • नॉर्मल टैक्सी स्टैंड से पांडेयहाता, घंटाघर तक सभी प्रकार के वाहन नहीं चलेंगे।
  • नार्मल से बर्फखाना, हांसूपुर तक सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • हुमायंपुर रेलवे ओवरब्रिज से गंगेज चौराहा, अलीनगर, बक्शीपुर, घंटाघर की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • अग्रसेन तिराहा से बक्शीपुर चौराहा की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • विजय चौक से अलीनगर, चरनलाल चौक की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • खूनीपुर, साहबगंज से बक्शीपुर की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • घासी कटरा, मिर्जापुर, लालडिग्गी से बक्शीपुर की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • लालडिग्गी से गीता प्रेस, रेती चौक तक सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • फलमंडी चौराहे से राजघाट पुल की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • जटाशंकर तिराहा से अलीनगर की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • मदीना मस्जिद चौराहा से शाहमारूफ जाने वाले मार्ग पर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • सभी प्रकार के राजकीय वाहन एवं प्राइवेट वाहन सीएस चौराहा, मोहद्दीपुर चौराहा होते हुये चार फाटक ओवरब्रिज से कौवाबाग बाइपास मार्ग से पादरी बाजार चौकी, फातिमा अस्पताल, खजांची चौराहा होते हुए भगवानपुर के रास्ते बरगदवां चौकी होकर फरेंदा सोनौली की तरफ जाएंगे।  
  • फरेंदा, पीपीगंज से गोरखनाथ मंदिर की तरफ आने वाले वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। ये वाहन बरगदवां तिराहे से फर्टिलाइजर, झुंगिया होते हुए खजांची चौराहे से फातिमा अस्पताल, पादरी बाजार चौकी चौराहा, बाईपास मार्ग से चारफाटक ओवरब्रिज मोहद्दीपुर होते हुए देवरिया एवं कुशीनगर की ओर जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें