फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: एमपी शिक्षा परिषद संस्थापक सप्ताह समारोह का हुआ शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री व सीएम योगी ने किया उद्धघाटन

Sat, 04 Dec 2021 11:06 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री मुख्य अतिथि हैं। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएम योगी कर रहे हैं।
विज्ञापन
महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक सप्ताह समारोह में उपस्थित विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद संस्थापक सप्ताह समारोह चार दिसंबर यानी आज से शुरू हो गया है। समारोह का शुभारंभ 9.30 बजे भव्य शोभा यात्रा के साथ शुरू हो गया। जिसमें आठ हजार विद्यार्थी एवं दो हजार शिक्षक-कर्मचारी शामिल रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर हैं और अध्यक्षता मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ कर रहे हैं। गुरुवार को समारोह की तैयारियां को अंतिम रूप देने में अलग-अलग समितियों के लोग जुटे रहे।

विज्ञापन


मुख्य अतिथि ने एमपी इंटर कॉलेज के मैदान से शोभा यात्रा को सलामी देकर रवाना किया। शोभा यात्रा दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज के मुख्य द्वार से वीर बहादुर सिंह तिराहे से होते हुए मुख्य पोस्ट ऑफिस, गणेश चौराहा वहां से गोलघर होते हुए कचहरी चौराहा, जिला परिषद् के रास्ते स्वर्ण जयंती द्वार से पुन: एमपी इंटर कॉलेज के परिसर में पहुंच कर समाप्त होगी। उद्घाटन समारोह के पूर्व सुबह सात बजे गोरखनाथ मंदिर से अखंड ज्योति के साथ शोभा यात्रा महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के परिसर में पहुंची।

 

विज्ञापन

यहां खड़े किए जाएंगे वाहन

शोभा यात्रा में शामिल होने वाले शिक्षण संस्थानों एवं अतिथियों के वाहन महायोगी गुरु गोरक्षनाथ शोधपीठ एवं दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज पूर्वी परिसर में खड़े किया गए हैं। बड़ी बसें आरटीओ परिसर में खड़ी की गई हैं।
 

प्रमुख चौराहों पर शिक्षक, कर्मचारी, कैडेट्स रहे

एमपी शिक्षा परिषद के मीडिया प्रभारी डॉ. नितिश शुक्ला ने बताया कि जनता की सुविधा एवं सकुशल शोभा यात्रा संपन्न कराने के लिए हर प्रमुख चौराहों पर शिक्षकों, कर्मचारियों एवं मुख्य मार्ग पर जगह-जगह राष्ट्रीय सेवा योजना एवं एनसीसी कैडेट लगाए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें