फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आए साइकिल सवार मां-बेटा, बेटे की मौत, मां गंभीर रूप से घायल

Sun, 07 Nov 2021 07:54 PM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, धनघटा

सार

घटना के बाद आस-पास के लोगों ने घायल मां-बेटे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाथनगर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने बेटे अर्णव को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल मां चांदनी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
मौके पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर रविवार की सुबह प्रजापतिपुर गांव के समीप ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से साइकिल सवार मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आस-पास के लोग जुट गए। लोग घायल मां- बेटे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाथनगर ले गए, जहां डॉक्टरों ने देखते ही बेटे को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल मां को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


धनघटा क्षेत्र के डेफरा गांव निवासी दीपचंद की विवहिता बेटी चांदनी अपने मायके में ही छह वर्षीय बेटे अर्णव के साथ रहती है। रविवार की सुबह करीब 9 बजे वह बेटे अर्णव को साइकिल पर बिठा कर दवा कराने के लिए मुखलिसपुर जा रही थी। अभी मां-बेटे प्रजापतिपुर गांव के समीप पहुंचे ही थे। उसी दौरान सामने से गुजरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में मां- बेटे घायल हो गए। 

घटना के बाद जुटे आस-पास के लोगों ने घायल मां-बेटे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाथनगर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने देखते ही बेटे अर्णव को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल मां चांदनी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 
विज्ञापन


एसओ विनय कुमार पाठक ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। जैसे ही तहरीर मिलेगी वैसे ही केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें