फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदल रहा है गोरखपुर: ओंकारनगर-महुआतर ओवरब्रिज का अधिकांश हिस्सा बनकर तैयार, अब रेलवे ट्रैक पर निर्माण का इंतजार

Fri, 27 Oct 2023 11:02 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

पूर्वोत्तर रेलवे सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने कहा कि रेलवे के हिस्से में निर्माण कार्य से संबंधित प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसका बजट भी सेतु निगम को निर्गत कर दिया गया है। निर्माण से संबंधित बचे हुए कार्य कार्यदायी संस्था पूरा कराएगी।
विज्ञापन
ओंकारनगर महुआतर में चल रहा ओवरब्रिज का काम, एप्रोच बनाने के लिए गिराई गई मिट्टी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनौली हाईवे से बालापार टिकरिया रोड के ओंकारनगर में बन रहे ओवरब्रिज का ज्यादातर काम पूरा हो गया है। अब रेलवे ट्रैक पर निर्माण कार्य के लिए रेलवे अधिकारियों से सहमति का इंतजार है। सेतु निगम के अधिकारियों का कहना है कि यदि सहमति मिल गई तो जनवरी तक काम पूरा हो जाएगा। यानी नए साल में इस राह पर लोगों को जाम से राहत मिलेगी।

विज्ञापन


ओंकारनगर महुआतर रेलवे गेट पर ओवरब्रिज काम दिसंबर 2021 में 84.57 करोड़ की लागत से शुरू हुआ। इसे दिसंबर 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया। बारिश में काम की गति धीमी होने से जनवरी के अंत तक इसके पूरा होने की संभावना है। ओवरब्रिज बन जाने से इस क्षेत्र के दो सौ से अधिक गांवों सहित महराजगंज जिले से आने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्हें जाम से नहीं जूझना होगा।

इसे भी पढ़ें: अयोध्या के लिए चार लाख दीये लोड कर चालक ट्रक छोड़कर लापता, डीलर परेशान
विज्ञापन


 

विज्ञापन

सेतु निगम के अधिकारियों ने बताया कि पुल का अधिकांश काम पूरा हो चुका है। रेलवे लाइन की तरफ पिलर भी बन गए हैं। लेकिन रेलवे लाइन के ऊपर छत बनाने का काम बाकी है। इसके अलावा दोनों ओर से एप्रोच आदि का काम कराया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में आस्था का विसर्जन: पोखरों में भरे अवशेषों की परवाह और न दुर्गंध की, सामान समेटने की मची होड़

पूर्वोत्तर रेलवे सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने कहा कि रेलवे के हिस्से में निर्माण कार्य से संबंधित प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसका बजट भी सेतु निगम को निर्गत कर दिया गया है। निर्माण से संबंधित बचे हुए कार्य कार्यदायी संस्था पूरा कराएगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें