फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Wed, 16 Mar 2022 11:10 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

शादी का झांसा देकर युवक ने दुष्कर्म किया और फिर अश्लील फोटो बना लिया। फोटो को वायरल करने की धमकी देकर उसने कई बार दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के चिलुआताल इलाके में किराये के मकान में रहने वाली युवती का अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि शादी का झांसा देकर उसने शारीरिक संबंध बनाया और इस दौरान फोटो खींच लिया। फिर इसी अश्लील फोटो को वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करता था। पुलिस ने आरोपित पर दुष्कर्म और धमकी देने की धारा में केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


युवती ने दी गई तहरीर में लिखा है कि वह किराये का मकान लेकर गोरखनाथ इलाके में रहती है। एक प्राइवेट कंपनी में काम करती है। कुछ महीने पहले उसकी मुलाकात मीरपुर निवासी सत्यप्रकाश से हो गई।

दोनों के बीच बातचीत होने के बाद सत्यप्रकाश शादी करने की बात कहने लगा। शादी का झांसा देकर उसने दुष्कर्म किया और फिर अश्लील फोटो बना लिया। फोटो को वायरल करने की धमकी देकर उसने कई बार दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें